उत्तर प्रदेश कानपुर : नगर पंचायत रुरा चैयरमैन के साथ 90 हज़ार की ठगी, खुद को स्थानीय SSI बताकर चैयरमैन से की ठगी।
Uttar Pradesh Kanpur
उत्तर प्रदेश कानपुर : नगर पंचायत रूरा खुद को स्थानीय थाने का एसएसआई बताकर साइबर ठग ने नगर पंचायत अध्यक्ष रामजी गुप्ता से 90 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर पंचायत अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 11:45 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को रूरा थाने का एसएसआई अशोक कुमार बताते हुए कहा कि वह बहुत बीमार हैं।
इलाज के लिए 90 हजार रुपये की जरूरत है। इस पर रामजी ने बताए गए मोबाइल नंबर पर ऑन लाइन रकम भेजने के लिए बेटे प्रशांत गुप्ता से कहा। प्रशांत ने तीन बार में 90 हजार रुपये का ऑनलाइन भुगतान कर दिया।
इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ने फोन करने वाले से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात कराने को कहा, तो उसने फोन काट कर स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद उन्हें खुद के साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।
उन्होंने थाना प्रभारी कपिल दुबे को जानकारी दी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने थाने में तहरीर देने के साथ ही ऑन लाइन साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष से ऑनलाइन ठगी होने की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।

