भारती युवा वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के बच्चों के बीच वितरित हुई शैक्षणिक व खाद्य सामग्री

भारती युवा वेलफेयर एसोसिएशन की समाजिक पहल, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नारायण की अगुवाई में हुआ आयोजन

भारती युवा वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के बच्चों के बीच वितरित हुई शैक्षणिक व खाद्य सामग्री
भारती युवा वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के बच्चों के बीच वितरित हुई शैक्षणिक व खाद्य सामग्री

सिद्धार्थनगर।

भारती युवा वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में और राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नारायण की अगुवाई में शनिवार को शोहरतगढ़ विधानसभा अंतर्गत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 250 विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं की सामग्री जैसे ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल, रबर, कटर आदि के साथ-साथ खाने-पीने की वस्तुएँ जैसे बिस्कुट, नमकीन, फ्रूटी आदि सामग्री प्रदान की गई। सभी सामग्री बच्चों को कपड़े के थैलों में दी गई ताकि जिले में "प्लास्टिक मुक्त सिद्धार्थनगर" का संदेश भी प्रसारित हो।

बच्चों को दिया गया संदेश

कार्यक्रम के दौरान न सिर्फ सामग्री का वितरण किया गया बल्कि विद्यार्थियों को यह संदेश भी दिया गया कि वे अपने पर्यावरण और समाज की रक्षा एवं संवर्धन के प्रति जागरूक बनें और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ें।

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कपिलवस्तु के विधायक श्यामधनी राही, एस.एस.बी. के नीलाक्ष घुइया, मेजर भाग सिंह ठाकुर एवं बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्रीय चौकी इंचार्ज सुधीर त्रिपाठी एवं पुलिस बल के अन्य जवान भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

विद्यालय प्रबंधन और बच्चों की खुशी

विद्यालय के प्राचार्य बुद्धि सागर जी ने व समस्त शिक्षक गण इस पहल के लिए भारती युवा वेलफेयर एसोसिएशन एवं इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नारायण का हृदय से आभार व्यक्त किया। बच्चों ने उपहार पाकर प्रसन्नता जताई और सभी अतिथियों का अभिवादन किया।

अतिथियों और अध्यक्ष का संबोधन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि “मोहित नारायण जी लगातार जिले में विकास और जागरूकता के लिए सार्थक प्रयास कर रहे हैं। यह प्रयास प्रशंसनीय है और मैं उन्हें इसके लिए धन्यवाद देता हूँ।”

वहीं, संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नारायण ने कहा कि “सीमावर्ती क्षेत्र प्रायः देश की मुख्यधारा की योजनाओं और कार्यक्रमों से वंचित रह जाते हैं, लेकिन मैं इस क्षेत्र की यथासंभव मदद करूंगा। राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए मैं स्वयं और मेरी पूरी टीम पूरी तरह समर्पित है।”

एसोसिएशन के सदस्य भी रहे शामिल

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ एसोसिएशन के सदस्य सचमुच त्रिपाठी, रमेश वर्मा, राजा मिश्रा सहित अन्य सदस्य भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे और बच्चों को सामग्री वितरण में सहयोग किया।

सार

इस कार्यक्रम ने न केवल बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी गईं बल्कि सीमावर्ती क्षेत्र में शिक्षा, पर्यावरण जागरूकता और सामाजिक विकास का संदेश भी दिया। भारती युवा वेलफेयर एसोसिएशन की यह पहल समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।