कल का मौसम 21 अप्रैल 2026: दिल्ली-एनसीआर में झुलसाएगी गर्मी, पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी लोगों को झुलसाने लगी है। वहीं पंजाब-हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
कल का मौसम 21 अप्रैल 2026: दिल्ली-एनसीआर में कल यानी मंगलवार को भीषण गर्मी अपने तेवर दिखाने वाली है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और न्यूनतम 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप और दिनभर चलने वाली गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। हीटवेव का खतरा भी बना हुआ है, जिससे खासकर दोपहर के समय हालात और ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। सड़कों पर निकलना मुश्किल भरा हो सकता है और गर्मी का असर सेहत पर भी पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस दौरान लू से बचाव बेहद जरूरी है, लोगों को बेवजह धूप में निकलने से बचने, हल्के और ढीले कपड़े पहनने, सिर को ढककर रखने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दी गई है।
कल आपके शहर में कितना रहेगा तापमान
|
शहर |
अधिकतम तापमान (21 अप्रैल, 2026) |
न्यूनतम तापमान (21 अप्रैल, 2026) |
|
दिल्ली |
42°C |
22°C |
|
मुंबई |
33°C |
25°C |
|
चेन्नई |
35°C |
27°C |
|
कोलकाता |
38°C |
27°C |
|
लखनऊ |
41°C |
26°C |
|
पटना |
41°C |
26°C |
|
रांची |
38°C |
25°C |
|
भोपाल |
40°C |
26°C |
|
जयपुर |
40°C |
24°C |
|
शिमला |
26°C |
18°C |
|
नैनीताल |
27°C |
29°C |
पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में आंधी-बारिश के आसार
पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में 21 अप्रैल कोधूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। राजस्थान के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में भी मौसम बदलने के संकेत हैं, जहां कुछ स्थानों पर बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि पश्चिमी राजस्थान जैसे जैसलमेर, बाड़मेर में गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा, जहां तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है।
- मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे शहरों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
- उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों जैसे देहरादून, नैनीताल और चमोली में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। इससे पर्वतीय इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना हो सकता है।
- मुंबई में कल आसमान साफ रहेगा, लेकिन समुद्री नमी के कारण उमस बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26-27 डिग्री के आसपास रह सकता है। महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा, जहां तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
गुजरात में पड़ेगी तेज गर्मी
गुजरात के अहमदाबाद, सूरत और राजकोट में गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा। तापमान 39-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि तटीय क्षेत्रों जैसे द्वारका और पोरबंदर में समुद्री हवाओं के कारण थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर गर्मी का असर बरकरार रहेगा।
दक्षिण भारत में हीटवेव का खतरा
तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। हैदराबाद, चेन्नई और विजयवाड़ा जैसे शहरों में तापमान 40-43 डिग्री तक जा सकता है। कर्नाटक के उत्तरी हिस्सों में भी गर्म हवाएं चल सकती हैं। केरल में हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है, लेकिन उमस बनी रहेगी।

