नीले ड्रम नहीं, गहरी टंकी में 'दफनाई' पति की लाश, बेगूसराय में प्रेमी और पत्नी की साजिश का 9 दिन बाद खुलासा

बेगूसराय में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। फिर बगीचे में करीब 10 फीट गहरी टंकी में शव फेंक दिया। पत्नी ने परिजनों के बता दिया कि वो दिल्ली चला गया है। 9 दिन बाद हत्या का राज खुला।

नीले ड्रम नहीं, गहरी टंकी में 'दफनाई' पति की लाश, बेगूसराय में प्रेमी और पत्नी की साजिश का 9 दिन बाद खुलासा

बेगूसराय: आपको नीले ड्रम वाला हत्याकांड तो याद होगा, लेकिन बिहार के बेगूसराय में एक महिला ने अपने पति की लाश 10 फीट गहरी टंकीं में दफना दी। यहां 13 साल की शादी पर 5 माह का प्रेम भारी पड़ गया। प्रेम प्रसंग में बाधा बना रहे पति को पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। फिर 10 फीट गहरी टंकी में फेंक दिया। इतना ही नहीं, शातिर पत्नी ने अपने ससुराल वालों को पति के दिल्ली जाने की बात कह दी। 11 अप्रैल से लापता जीरो माइल थाना क्षेत्र के पपरौर गांव निवासी जगदीप पासवान का शव थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर एक बगीचे में एक टंकी से 19 अप्रैल की रात 10 बजे बरामद किया गया।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि जगदीश पासवान को उसकी पत्नी विभा देवी ने 11 अप्रैल की शाम फर्टिलाइजर कॉलोनी के बगीचे में जलावन ले जाने की बात कहकर बुलाया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। मृतक की मां ने जब अपनी बहू से जगदीप के बारे में पूछा तो उसने जगदीप के दिल्ली चले जाने की बात बता दी।

 

दुर्गंध आने पर खोली गई टंकी तो मिली लाश

हालांकि इसके बावजूद उसकी मां लगातार खोजबीन करते हुए बहू पर शक जताती तो वह दिल्ली जाने की बात कह देती। मां मामले को लेकर पुलिस में जाने की सोच रही थी। इसी बीच 19 अप्रैल की शाम कुछ महिलाएं उसी जगह लकड़ी लेने पहुंच गईं, जहां जगदीप का शव पड़ा था। वहां से दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और ढक्कन हटाकर टंकी में सीढ़ी लगाकर उसका शव बाहर निकल गया। शव की पहचान जगदीप के रूप में हुई।



5 महीन से गांव के ही चंदन से चल रहा था विभा का प्रेस प्रसंग

मृतक की मां ने बताया कि विभा देवी का 5 महीने से गांव के ही चंदन साह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर पति-पत्नी में विवाद हो रहा था। जगदीप विभा को चंदन के साथ घूमने से रोकता था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था, इसलिए उसने चंदन के साथ मिलकर उसे जंगल में बुलाकर उसकी हत्या कर दी। विभा देवी ने पहचान मिटाने के लिए जगदीप का सिर ईंट से कुचला, फिर करीब 10 फीट गहरी टंकी में फेंक दिया और टंकी पर ढक्कन लगा दिया।



पत्नी करती रही इनकार, मां ने कपड़ों से की मृतक बेटे की पहचान

मां ने बताया कि जब शव बरामद हुआ उस वक्त भी उसकी पत्नी शव पहचान से इनकार कर करती रही कि वह दिल्ली गया है, लेकिन उसने कपड़े से अपने बेटे की पहचान की। मां की शिकायत पर पुलिस ने विभा देवी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। आज FSL की टीम भी घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किया है।



आरोपी महिला गिरफ्तार, फरार प्रेम की तलाश में छापेमारी: पुलिस

फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं महिला के प्रेमी चंदन साह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। begusarai के एसपी मनीष ने बताया कि बगीचे के टंकी से जगदीश पासवान का शव बरामद किया गया है। सदर डीएसपी 2 के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मृतक के मां के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।