*सिविल अस्पताल मऊगंज में जनसंख्या नियंत्रण अभियान का शंखनाद*
*सिविल अस्पताल मऊगंज में जनसंख्या नियंत्रण अभियान का शंखनाद*
मऊगंज। देश और प्रदेश में बढती हुई जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए आम जनमानस में जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूकता लाने हेतु प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है तथा पूरे एक माह तक जनसंख्या स्थिरता माह मनाया जाता है इसी के परिपेक्ष्य में सिविल अस्पताल मऊगंज में भी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रीवा डॉ. बी. एल मिश्रा के निर्देशानुसार 11 जुलाई 2023 को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाते हुए 11 जुलाई 2023 से 11 अगस्त 2023 तक चलने वाले जनसंख्या स्थिरता माह का शुभारंभ किया गया । जिसमें सिविल अस्पताल मऊगंज पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती बच्चों की माताओं को उपचार एवं जांच के लिए अस्पताल आने वाली महिलाओं को तथा अन्य स्थानीय महिलाओं को परिवार नियोजन की आवश्यकता, उसके प्रभाव उसके लाभ हानि तथा उपयोगिता के बार में बताया गया । इसके साथ ही परिवार कल्याण कार्यक्रम हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और सभी योग्य एवं पात्र महिलाओं से परिवार नियोजन अपनाने की अपील की गई । कार्यक्रम में उपस्थित योग्य एवं पात्र महिलाओं को शासन द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाने वाली परिवार नियोजन की सामग्री निःशुल्क वितरित भी की गई । कार्यक्रम में सिविल अस्पताल मऊगंज की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेखा सिंघल तथा डॉ. प्रद्युम्न शुक्ला एवं खण्ड विस्तार अधिकारी समीर खान द्वारा परिवार कल्याण कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत रूप से उपस्थित महिलाओं को जानकारी देते हुए उनकी दुविधाएं एवं शंकाओ को दूर किया गया तथा उनके द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर प्रदान किए गए जिससे महिलाएं संतुष्ट दिखी एवं परिवार नियोजन को अपनाने की बात कही गई । मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर.बी चौधरी ने जानकारी दी की अगामी एक माह तक अभियान चला कर जनसंख्या नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे परिवार कार्यक्रम अंतर्गत शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और सेवाओं को निःशुल्क रूप से अधिक से अधिक लोगो तक पहुचाने का कार्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा साथ ही खण्ड विस्तार अधिकारी श्री समीर खान ने सभी से अपील की है कि स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमलो जैसे आशा कार्यकर्ता. ए. एन. एम. एम. पी. डब्ल्यू तथा सी.एच.ओ से सम्पर्क कर परिवार कल्याण कार्यक्रम की अधिक जानकारी तथा सेवाएं प्राप्त करें। शुभांरभ कार्यक्रम में मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.बी चौधरी, डॉ. रेखा सिंघल, डॉ. प्रद्युम्न शुक्ला,खण्ड विस्तार अधिकारी समीर खान, खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक प्रकाश साहू ब्लॉक कम्युनिटी मॉबीलाईजर संजीव मिश्रा मेलरिया निरीक्षक बृजेन्द्र तिवारी सेक्टर सुपरवाईजर रमानिवास तिवारी,संतोष चतुर्वेदी, हिन्छलाल मिश्रा आदि उपस्थित रहें ।