साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 नवंबर 2025 : वृषभ मिथुन और सिंह राशि को मिलेगा इस सप्ताह विशेष लाभ,धन योग पाएंगे रुपया पैसा और उन्नति

साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 नवंबर 2025 : वृषभ मिथुन और सिंह राशि को मिलेगा इस सप्ताह विशेष लाभ,धन योग पाएंगे रुपया पैसा और उन्नति

साप्ताहिक राशिफल में इस हफ्ते वृषभ, मिथुन और सिंह राशि पर सितारे विशेष मेहरबान नजर आ रहे हैं। इस सप्ताह का आरंभ सूर्य गोचर और बुधादित्य योग से हो रहा है। जबकि इस सप्ताह सूर्य का नीचत्व भी समाप्त हुआ है जिसका लाभ भी कई राशियों को प्राप्त होगा। इस सप्ताह चंद्रमा और शुक्र के बीच युति संबंध बनेगा। साथ ही चंद्रमा और मंगल के संयोग से धन योग भी सप्ताह के मध्य में निर्मित होगा। ऐसे में नवंबर महीने का यह सप्ताह मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें अपना इस सप्ताह का साप्ताहिक भविष्यफल।

 

 : इस सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल बता रहा है कि इस हफ्ते ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव हो रहा है जो कई राशियों के जीवन पर विशेष रूप से प्रभाव डालेगा। सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर करने से सूर्य और मंगल की युति होगी जिससे आदित्य मंगल योग का प्रभाव बना रहेगा। सूर्य और बुध के साथ होने से बुधादित्य योग भी इस सप्ताह प्रभावी रहेगा। जबकि चंद्रमा और शुक्र की युति इस सप्ताह के आरंभ में रहेगी जबकि सप्ताह के मध्य में चंद्रमा और मंगल के मिलने से धन योग बनेगा। ऐसे में नवंबर महीने का यह सप्ताह मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल।

  

 

 

 

मेष राशि से इस सप्ताह अष्टम भाव में सूर्य और मंगल की युति हो रही है। ऐसे आपको इस सप्ताह बहुत ही सतर्क होकर काम करने की जरूरत है। किसी गलती से परेशानी का सामना करना होगा। आपको कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों दोनों से ही सहयोग मिलेगा, लेकिन आपको इसके लिए संयमित व्यवहार भी रखना होगा। भूमि-भवन या पैतृक संपत्ति के क्रय-विक्रय से संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलेगी। सप्ताह के मध्य में करियर कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक सिद्ध होगी। वैवाहिक जीवन में आपके धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। कुछ कहासुनी भी हो सकती है। सप्ताह के अंतिम दिनों में दोस्तों के साथ वाद विवाद में उलझने से बचें। खानपान का भी आपको ध्यान रखने की जरूरत है, स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने की आशंका है।भाग्यशाली रंग : गुलाबीभाग्यशाली अंक : 13

वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल,आर्थिक मामलों में भाग्य लाभ दिलाएगा

 

वृषभ राशि के लोगों के लिए नवंबर महीने का यह सप्ताह शुक्र और चंद्रमा की शुभ रहेगा। आपको भाग्य अप्रत्याशित लाभ दिलाएगा। आप कारोबार में खूब लाभ ले पाएंगे। नौकरी में इस सप्ताह आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे आपके लिए यह सप्ताह व्यस्तता में बीतेगा। आपको आर्थिक मामलों में भाग्य लाभ दिलाएगा। जो जातक फैशन और श्रृंगार और कैटरिंग के काम से जुड़े हैं उनकी खूब कमाई होगी। आप इस हफ्ते प्रेमी के साथ कहीं रोमांटिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। लेकिन आपको बिजनेस में अपने प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहना होगा। सप्ताह के मध्य में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरी में बदलाव के लिए यह सप्ताह आपके पक्ष में तो आप चाहें तो प्रयास कर सकते हैं। सफलता पाएंगे। आपको किसी शादी अथवा शुभ समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। सप्ताह के अंत में आप जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगे।
भाग्यशाली रंग : ऑरेंजभाग्यशाली अंक : 9

मिथुन साप्ताहिक राशिफल,समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा

 

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लेकर आया है। सप्ताह की शुरुआत में आपको संतान से जुड़ी कोई शुभ और प्रसन्नतादायक खबर मिल सकती है। आपको अपने प्रयास और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर आपके वरिष्ठ आपके प्रति सकारात्मक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ अनुकूल और सकारात्मक बदलाव भी होंगे। अगर आप रोजगार के लिए प्रयास कर रहे हैं तो कामयाबी मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में आपको किसी वजह से यात्रा करनी होगी। आप किसी मांगलिक काम में भाग ले सकते है। अगर आप लंबे समय से जमीन-जायदाद खरीदने अथवा बेचने की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह के अंत में आपको कामयाबी मिल सकती है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। इस सप्ताह आपकी सेहत भी समान्य रहने वाली है।
भाग्यशाली रंग : कालाभाग्यशाली अंक : 5

कर्क साप्ताहिक राशिफल, कलात्मक क्षमता का आपको फायदा मिलेगा

 

कर्क राशि के जातको के लिए नवंबर महीने का सप्ताह शुभ रहेगा। सप्ताह के आरंभ में शुक्र और चंद्रमा की युति होने से आपकी कलात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। आपको अपनी कार्यकुशलता और अनुभव का लाभ मिलेगा। जो जातक बीमार हैं उनकी सेहत में भी सुधार दिखेगा। आपको कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। नौकरी में आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते है। आपको कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले मं इस सप्ताह के मध्य में आपको परेशानी हो सकती है, इसलिए इनसे आपको बचना होगा। आपके लिए सलाह है कि कोर्ट के बाहर ही बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें तो बेहतर होगा। आपको किसी मित्र से सप्ताह के अंत में सहयोग और लाभ मिल सकता है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ सकती है। आप कोई नया काम भी इस हफ्ते शुरू कर सकते हैं। कर्क राशि के जातको के लिए सप्ताह का अंतिम समय आनंद और उत्साह में बितने वाला है।
भाग्यशाली रंग : पीलाभाग्यशाली अंक : 11

सिंह साप्ताहिक राशिफल, किसी प्रभावशाली व्यक्ति से फायदा मिलेगा।

 

इस हफ्ते सिंह राशि के स्वामी शुक्र शुभ स्थिति में गोचर कर रहे हैं, ऐसे में सप्ताह के आरंभ में आपके काम सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। आप आत्मविश्वास और जोश से भरपूर रहेंगे।
आपके सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। खास बात यह है कि इस सप्ताह आपकी सेहत के मामले में अनुकूल स्थिति का लाभ मिलेगा। दोस्तों से भी आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील होगी, जिससे भविष्य में बड़ा लाभ मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से भी आपको फायदा हो सकता है। शेयर बाजार, प्रॉपर्टी और कमीशन का काम करने वालों के लिए यह समय शुभ साबित होगा, आप साहसिक फैसलों से लाभ ले पाएंगो। सप्ताह के मध्य में घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। सप्ताह के अंत में आप अपने परिवार के साथ किसी शुभ काम में शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, संयमित आहार लें।
भाग्यशाली रंग : जामुनीभाग्यशाली अंक : 3

कन्या साप्ताहिक राशिफल,अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे

 

कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह अधिक शुभ और लाभकारी रहने वाला है। सप्ताह के आरंभ में आपको अचानक किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाएंगे। आपको परिवार से भी पूरा सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। कामकाज के सिलसिले में इस सप्ताह आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है। कारोबार विस्तार की योजनाएं फलीभूत होंगी। इस सप्ताह आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। संचित धन संपत्ति में वृद्धि होगी। किसी योजना में पुराने निवेश से आपको बड़ा फायदा मिल सकता है। सप्ताह के दूसरे भाग में संतान संबंधी कोई बड़ी चिंता दूर होने से आप राहत की सांस लेंगे। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ है। सप्ताह के अंत मं जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताएंगे और शुभ काम में भाग लेने का आपको मौका भी मिलेगा।भाग्यशाली रंग : भूराभाग्यशाली अंक : 1

तुला साप्ताहिक राशिफल,नौकरी में बेहतर अवसर पाएंगे

 

तुला राशि के लिए भी यह सप्ताह बहुत शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने करियर या बिजनेस से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इस सप्ताह के दौरान कार्यक्षेत्र में पदोन्नति और प्रभाव वृद्धि की संभावना रहेगी। जो लोग लंबे समय से नौकरी बदलने की सोच रहे थे उन्हें बेहतर मौके मिल सकते हैं। इस सप्ताह आप कर्ज, रोग और शत्रुओं पर विजय पाने में तुला राशि के जातक सफल रह सकते हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से अपने शत्रुओं और विरोधियों की सभी चालों को असफल कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आपको धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। सप्ताह के अंत आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लव लाइफ में आपके प्रेम और परिवार की मंजूरी मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
भाग्यशाली रंग : हरा
भाग्यशाली अंक : 4

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल, समय प्रबंधन का लाभ मिलेगा

 

वृश्चिक राशि के लिए नवंबर महीने का यह सप्ताह लाभदायक रह सकता है। लेकिन जरूरी यह है कि समय और धन दोनों को बेहतर तरीके से प्रयोग करना होगा। आपको समय प्रबंधन पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की खास बात यह भी है कि आपको दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह के मध्य में आपके सोचे हुए काम पूरे होगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपको किसी उत्सव पार्टी में शामिल होने का मौका मिल सकता है। कारोबार में कोई लाभदायक डील होने की संभावना है। आप इस सप्ताह बैंकिंग से संबंधित काम पूरा कर पाने में सफल होंगे। वाहन सुख मिलने का भी योग बना हुआ है। वृश्चिक राशि के जातक इस हफ्ते शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाएंगे।भाग्यशाली रंग : सुनहरा

भाग्यशाली अंक : 7

धनु साप्ताहिक राशिफल, सप्ताह आपके लिए भाग्यशाली रहेगा

 

धनु राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बुद्धि और कार्यकुशलता से लाभ पाने का रहेगा। सितारे कहते हैं कि, नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह भाग्यशाली साबित होगा। जिन जातकों का प्रमोशन या ट्रांसफर लंबे समय से रुका हुआ है उनको इस मामले में खुशी मिल सकती है। इस सप्ताह आपकी कोई चाहत भी पूरी होगी। परिवार के साथ यात्रा का संयोग भी बन सकता है। कार्यस्थल पर षड़यंत्र रचने वाले विरोधी परास्त होंगे। सप्ताह के मध्य में आपको अचानक लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप इस सप्ताह ससुराल पक्ष से लाभ भी प्राप्त कर पाएंगे। यात्रा सुखद एवं लाभकारी सिद्ध होगी। भूमि व भवन संबंधी खरीदने बेचने की इच्छा पूरी होगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सप्ताह के अंत में किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
भाग्यशाली रंग : लालभाग्यशाली अंक : 5

मकर साप्ताहिक राशिफल, कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है

 

मकर राशि के जातको के लिए नवंबर महीने का यह सप्ताह शुभ और अनुकूल रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। पिता और पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलेगा। जो लोग विदेश में करियर या बिजनेस करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके रास्ते में आ रही रुकावटें दूर होंगी। करियर में तेजी आने से मन प्रसन्न होगा। नौकरीपेशा जातकों को सप्ताह की शुरुआत में अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। परिवार और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार विस्तार की योजनाएं फलीभूत होंगी। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
भाग्यशाली रंग : नीला

भाग्यशाली अंक : 15

कुंभ साप्ताहिक राशिफल,,कार्यक्षेत्र में आपको सतर्क रहना होगा

 

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह लाभ और सफलता दिलाने वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सावधानी से काम करना होगा विरोधी सक्रिय रहेंगे। कुछ गुप्त शत्रु भी इस दौरान सक्रिय रहेगे। इस सप्ताह घर और बाहर दोनों जगह आपको संयम से काम लेना होगा और लोगों की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना होगा। सप्ताह के मध्य में आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान सेहत और सामान दोनों पर बहुत ध्यान देने की जरूरत होगी। लोगो से वाद विवाद में आपको उलझने बचना होगा। वाहन सुख मिलने का भी योग बना हुआ है। सप्ताह के मध्य में मानसिक भटकाव रहने से शिक्षा में परेशानी और बाधा आ सकती है। लव लाइफ के मामले में सप्ताह का अंत अनुकूल रहेगा। आपके रिश्ते में प्रेम और तालमेल बढेगा। आपको कहीं यात्रा पर जाने का भी मौका मिलेगा। आप परिवार के साथ रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे।