सिंगरौली एनसीएल गोरबी पहुंची सीबीआई टीम भ्रटाचार की कर रही खुलासा पढ़े पूरी खबर द bhart news

सिंगरौली एनसीएल गोरबी पहुंची सीबीआई टीम भ्रटाचार की कर रही खुलासा पढ़े पूरी खबर द bhart news

*भ्रष्टाचार की शिकायत पर एनसीएल पहुंची जबलपुर की 8 सदस्यीय सीबीआई टीम का छापा: मचा हड़कंप* 

         प्रवीण तिवारी (पत्रकार द भारत न्यूज 

*सिंगरौली:--* मुआवजा वितरण में हुए भ्रष्टाचार को लेकर एनसीएल के गोरबी ब्लाक बी परियोजना में सीबीआई का छापा पड़ा तो पूरे एनसीएल परियोजना में हड़कंप मच गया। वहीं दूसरी ओर परियोजनाओ में कार्यरत सुरक्षा विभाग के सभी अधिकारियों की सांसे रुकी हुई है, कि कही सीबीआई का नजर इधर भी न पड़ जाए वर्ना करोड़ों के घोटाले में जेल की हवा खानी पड़ेगी। फिलहाल सीबीआई का छापा जारी है और लगातार सीबीआई के अधिकारी कार्यालय में अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं। आपको बतादें कि जिले में स्थापित एनसीएल ब्लाक बी परियोजना के सीजीएम ऑफिस R&R विभाग में सीबीआई की छापामार कार्यवाई की गई है, जिसमे बताया गया कि कंपनी के जीएम और भू अर्जन अधिकारी को 40 हजार रूपये रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया गया है। दरअसल एनसीएल कंपनी मे हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर पहले से ही सीबीआई की कई विभागों पर नजर थी। 

*शिकायत पर पहुंची जबलपुर की सीबीआई टीम*

 शिकायत पर एनसीएल पहुंची जबलपुर की सीबीआई टीम ने गोरबी ब्लाक बी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक सैयद गोरी के कार्यालय एवं आवास तथा राजस्व एवं पुनर्वास विभाग में एक साथ छापामार कार्यवाई की। मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर सीबीआई पुलिस अधीक्षक रिक्षपाल सिंह के निर्देशन में डीएसपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में शुक्रवार की दोपहर तकरीबन 2:30 बजे पहुंची सीबीआई की 8 सदस्यीय टीम ने गोरबी ब्लाक बी परियोजना में छापा मारकर दस्तावेज को खंगाल रही है। बताते हैं कि ब्लाक बी क्षेत्र विस्तार के लिए ग्राम मुहेर में भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। जिसमें मुआवजा वितरण में की गई अनियमिता को लेकर विस्थापित द्वारा जबलपुर सीबीआई में शिकायत की गई थी। मामले की सत्यापन कराने के उपरांत सीबीआई टीम ने एनसीएल ब्लाक बी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक सैयद गोरी के कार्यालय एवं आवास तथा राजस्व विभाग में दस्तावेजो को खंगालने के साथ राजस्व विभाग के अधिकारी चन्द्रमोहन गुप्ता से पूछताछ की, तथा सभी दस्तावेजों को बारीकी से खंगाला जा रहा

है।