शहर में स्थित हाथी कुंड मन्दिर पर 21 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन

चित्तौड़गढ़। शहर में श्री बृजस्थ मैथिल ब्राह्मण महासभा जिला इकाई चित्तौड़गढ़ द्वारा मधुबन स्थित हाथी कुंड मन्दिर पर रविवार को 21 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ का मुख्य उद्देश्य देश की महान विरासत भव्य एवं आकर्षक 500 वर्ष पश्चात श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के संरक्षक श्रीकांत शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, सुनील झा, अध्यक्ष बी के शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, सचिव मनोज वशिष्ठ, मनोज शर्मा, राजेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, लोकेश मिश्रा, जितेंद्र शर्मा, कौशल शर्मा, हन्नी शर्मा, ताशु शर्मा, महिला मण्डल के रूप में मंजु शर्मा, वीणा शर्मा, सुषमा शर्मा, भुवनेश शर्मा, कीर्ति शर्मा, प्रमिला शर्मा, हेमा शर्मा, ऋतु शर्मा, लता शर्मा समाज के कई प्रबुद्धजन, युवा एवम महिला शक्ति ने बढ़कर चढ़कर भाग लेकर 21 कुंडिय महायज्ञ में आहुति दी l समाज ने इस अवसर पर चित्तौड़ में पड़ रही सर्दी को लेकर आगामी समय में सड़क किनारे रह है कमजोर तबके एवम बुजुर्ग व्यक्तियों को सर्दी मौसम से बचाव के लिए कम्बल एवम गर्म कपड़े वितरण करने का निर्णय लिया गया। समाज की महिला अध्यक्ष सविता मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।