वाह बधाइयां! वरुण चक्रवर्ती बने ICC T20 रैंकिंग में नंबर वन, ऑपरेशन सिंदूर का मजाक बनाने वाले का किया था शिकार

वाह बधाइयां! वरुण चक्रवर्ती बने ICC T20 रैंकिंग में नंबर वन, ऑपरेशन सिंदूर का मजाक बनाने वाले का किया था शिकार

Varun Chakaravarthy N-1 T20 In ICC Rankings: भारतीय टीम की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत के बाद एक और खुशखबरी मिली है। भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती टी20 रैंकिंग में नंबर-वन गेंदबाज बन गए हैं।

 

वुरुण चक्रवर्ती आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन बन गए हैं।

दुबई: भारतीय टीम जहां एशिया कप 2025 में सीना ताने आगे बढ़ रही है और यूएई के बाद पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर किया तो दूसरी ओर, उसके मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को रिटर्न गिफ्ट मिल गया है। पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर का मजाक उड़ाने वाले फहीम अशरफ का शिकार बरने वाला भारतीय गेंदबाज आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज बन गया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के जैकब डफी को पीछे छोड़ा है। लिस्ट में टॉप-10 गेंदबाजों में भारत के रवि बिश्नेाई भी हैं, जो 8वें नंबर पर हैं।

लेटेस्ट रैंकिंग के अनुसार, कोलकाता नाइटराइडर्स के गेंदबाज के पास 733 रेटिंग पॉइंट है और वह पहली बार नंबर वन गेंदबाज बने हैं। दूसरे नंबर पर काबिज जैकब डफी के 717 रेटिंग पॉइंट हैं। वेस्टइंडीज के तीसरे नंबर वन अकील हुसैन, जबकि चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा हैं। इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद 5वें नंबर पर हैं और श्रीलंकाई नुवान तुषारा छठे नंबर पर हैं। लिस्ट में आखिरी नंबर यानी 10वें नंबर पर अफगानिस्तान के करिश्माई स्पिनर राशिद खान हैं

 

आईसीसी टी20 इंटरनेशनल बॉलिंग रैंकिंग की टॉप-10 लिस्ट में कोई भी पाकिस्तानी गेंदबाज नहीं है। सुफियान मुकीम का नंबर 11वां है, जबकि भारत के अक्षर पटेल 12वें नंबर पर हैं। इस बीच भारतीय टीम को एशिया कप के आखिरी लीग मैच में 19 सितंबर को ओमान से भिड़ना है।



पुरुषों की आईसीसी टी20 इंटरनेशनल बॉलिंग रैंकिंग

रैंक

खिलाड़ी

टीम

रेटिंग पॉइंट

करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग

1

वरुण चक्रवर्ती

भारत

733

733 बनाम पाकिस्तान, दुबई 2025

2

जैकब डफी

न्यूजीलैंड

717

750 बनाम दक्षिण अफ्रीका, हरारे 2025

3

अकील हुसैन

वेस्टइंडीज

707

714 बनाम बांग्लादेश, सेंट विंसेंट 2024

4

एडम जम्पा

ऑस्ट्रेलिया

700

746 बनाम श्रीलंका, सिडनी 2022

5

आदिल राशिद

इंग्लैंड

696

747 बनाम वेस्टइंडीज, बारबाडोस 2022

6

नुवान तुषारा

श्रीलंका

677

689 बनाम बांग्लादेश, अबू धाबी 2025

7

वानिंदु हसरंगा

श्रीलंका

664

809 बनाम वेस्ट इंडीज, अबू धाबी 2021

8

रवि बिश्नोई

भारत

661

707 बनाम ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु 2023

9

नाथन एलिस

ऑस्ट्रेलिया

658

664 बनाम वेस्टइंडीज, सेंट किट्स 2025

10

राशिद खान

अफगानिस्तान

657

828 बनाम बांग्लादेश, देहरादून 2018

 #thebharatnews