*व्यापारी संघ ने मऊगंज विधायक का किया सम्मान*
मऊगंज ।व्यापारी संघ मऊगंज द्वारा मऊगंज को जिला बनाने में शासन स्तर पर किए गये सार्थक पहल और सराहनीय प्रयासों के लिए मऊगंज भाजपा विधायक प्रदीप पटेल के सम्मान में शहर के मध्य एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,इस कार्यक्रम में अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंचे मऊगंज विधायक श्री पटेल का श्रीफल शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया है।
इस कार्यक्रम में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष चन्द्रप्रभा गुप्ता,व्यापारी संघ अध्यक्ष छेदीलाल गुप्ता,नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी व्यवसाई मोहन कोठीवाल,विवेक कुमार राल्ही,विधायक प्रतिनिधि बालकदास गुप्ता,पार्षद बृजेश सोनी,राजेश सर्राफ,पार्षद प्रतिनिधि,राजेन्द्र ताम्रकार शंकरलाल मिश्रा,अली अहमद खान,जनभागीदारी समिति सदस्य हर्षित कोठीवाल,डॉक्टर मुन्नालाल कुशवाहा,राजाराम गुप्ता समेत काफी संख्या में व्यापारी वर्ग के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।*


