पूर्व विधायक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समाजसेवी राना कृष्ण किंकर सिंह के आकस्मिक निधन से जनपद वासियों में शोक की लहर
पूर्व विधायक व समाजसेवी राना कृष्ण किंकर सिंह के आकस्मिक निधन से जनपद वासियों में शोक की लहर
बस्ती। पूर्व विधायक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समाजसेवी राना कृष्ण किंकर सिंह का आज उनके आवास पर हार्ट अटैक से निधन हो गया है जिससे जनपद वासियों में शोक की लहर सी दौड़ गई है। बता दे राना कृष्ण किंकर सिंह कप्तानगंज विधानसभा से पूर्व में कई बार अपने दम पर निर्दल विधायक भी रहे थे तथा बस्ती जनपद से जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके थे , सामाजिक कार्यों में भी वह बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहते थे वही आज जब लोगों को उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिली तो लोग स्तब्ध रह गए। लोगों को कहना है की राजनीति में बस्ती में आज एक युग का अंत हुआ

