रूसी राष्ट्रपति पुतिन बुधवार को यूएई और सऊदी अरब के दौरे पर जाएंगे

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के मुताबिक, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब के दौरे पर जाएंगे। गौरतलब है कि यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध के चलते अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया है जिसके कारण बीते कुछ समय से वह बमुश्किल ही विदेशी दौरे पर गए हैं।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन बुधवार को यूएई और सऊदी अरब के दौरे पर जाएंगे