काठमांडू नेपाल: देर रात आए भूकंप से नेपाल में अत्याधिक मौतें, मरने वालों की संख्या 50 के क़रीब।

करनाली प्रांत के जाजरकोट और रुकूम पश्चिम में हुआ हादसा।

काठमांडू नेपाल: देर रात आए भूकंप से नेपाल में अत्याधिक मौतें, मरने वालों की संख्या 50 के क़रीब।

काठमांडू नेपाल : नेपाल में शुक्रवार की रात भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए, जिसका असर दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में भी महसूस किया गया. भूकंप का केंद्र जाजरकोट में था। 

स्थानीय ख़बरों के मुताबिक, रात 11.47 बजे आए 6.4 तीव्रता के इस भूकंप में सबसे अधिक नुक़सान करनाली प्रांत के जाजरकोट और रुकुम पश्चिम में हुआ है। सुबह चार बजे तक मिली जानकारी के मुताबिक इन दो ज़िलों में मरने वालों की संख्या 50 के पार पहुंच गई है। 

भूकंप के बाद जाजरकोट के निवासी डर के कारण पूरी रात अपने घरों से बाहर रहें । 

जाजरकोट के मुख्य ज़िला अधिकारी सुरेश सुनार ने मीडिया को बताया कि स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक़, अब तक वहां 26 लोगों की मौत हो चुकी है। 

वहीं रुकुम पश्चिम के पुलिस उपाधीक्षक नामराज भट्टाराई ने कहा कि जानकारी के मुताबिक ज़िले में मरने वालों की संख्या 28 है। 

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक घायलों में से 30 लोगों का इलाज रुकुम पश्चिम में और 100 से ज़्यादा लोगों का इलाज जाजरकोट अस्पताल में किया जा रहा है। 

भूकंप के बाद कई जगह पर भूस्खलन की खबरें भी हैं, जिसके चलते घायलों को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

भूकंप में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुँचाया गया ।