राजस्थान : सामूहिक बलात्कार मामले में भाजपा नेता सहित पाँच पर केस दर्ज।
Rajasthan

घटना पाली ज़िले की है, राजस्थान पुलिस ने बताया है कि एक 45 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने और उनकी 11 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में भाजपा के दो नेताओं पर केस होने के साथ तीन महिलाओं पर आरोपियों की मदद करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
राजस्थान पुलिस ने बताया है कि पाली जिले में एक 45 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने और उनकी 11 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में भाजपा के दो नेताओं पर मामला दर्ज किया गया है।
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, पुलिस ने कहा कि तीन अन्य महिलाओं पर भी आरोपियों की मदद करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है, जिनका नाम पीड़िता ने अपनी पुलिस शिकायत में दिया है।
पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान भाजपा जिला महामंत्री मोहन जाट और पार्टी नेता महेश चांडक के रूप में हुई है।
भाजपा महामंत्री मोहन जाट ने पद से दिया इस्तीफा:बोले; कानून व्यवस्था में विश्वास जब तक निर्दोष साबित नहीं होता पार्टी के सभी पदों से रहूंगा मुक्त।
भाजपा महामंत्री मोहनलाल जाट सहित और अन्य के खिलाफ एक महिला ने रेप करने और उनकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया। इसके साथ दो महिलाओं पर भी मामले में सहयोग करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर भाजपा नेता सहित चार के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू की। इधर रविवार को भाजपा महामंत्री मोहन जाट ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें नैतिकता के आधार पर भाजपा के महामंत्री पद से इस्तीफा देने की बात कही है।
वीडियो में मोहन जाट ने कुछ यह कहा
नमस्कार मैं मोहन जाट, कल मेरे ऊपर गंभीर आरोप लगे है। जब तक मैं निर्दोष साबित नहीं हो जाता तब तक भाजपा जनता पार्टी के जो मेरे पास जो जिम्मेदारी है उनसे नैतिकता के आधार पर पूर्ण मुक्त रहूंगा। मुझे पूर्ण विश्वास है पुलिस प्रशासन के ऊपर वे निष्पक्ष जांच कर दूध का दूध और पानी का पानी करेंगे। जब तक मैं निर्दोष साबित नहीं हो जाता पार्टी के कार्य से मुक्त रहूंगा। जय हिन्द, जय भारत।
सोजत सिटी CO मृत्युजंय मिश्रा ने बताया कि सोजतजत सिटी थाना क्षेत्र निवासी एक 42 साल की महिला ने शुक्रवार को थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि एक माह पहले वह सोजत में प्लॉट खरीदने के सिलसिले में भाजपा महामंत्री मोहन जाट के प्लान पर गई थी। जहां महेश चांडक नाम का व्यापारी व दो महिलाएं भी मौजूद थी। आरोप है कि मोहन जाट और महेश चांडक ने महिलाओं की मदद से उसके साथ गैंग रेप किया और उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की। पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करा मामले की जांच शुरू की है।
भाजपा महामंत्री ने कहा- मैं पीड़िता से कभी मिला ही नहीं।
मामले में भाजपा महामंत्री मोहन जाट ने कहा कि मुझे पुलिस से पता चला कि एक महिला ने उस पर रेप के आरोप में केस दर्ज कराया है। मैं महिला को जानता भी नहीं हूं और न ही कभी उससे मिला हूं। मैं प्रोपर्टी का काम करता हूं और भाजपा में पदाधिकारी भी हूं, जिससे कई लोग द्वैषता रखते है। मेरी छवि को खराब करने के लिए किसी महिला को आगे कर इस तरह का केस दर्ज कराया है। मैं हर तरह की जांच के लिए तैयार हूं। पुलिस जांच कर असलियत का पता लगाएगी।

