यूपी: प्रयागराज में कक्षा 10 में पढ़ने वाले छात्र की पीट-पीटकर हत्या।
Uttar Pradesh Prayagraj
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 10वीं क्लास के छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।
इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
मौक़े पर पुलिस कमिश्नर समेत दूसरे अधिकारी पहुंचे और हालात को क़ाबू करने की कोशिश की।
पुलिस ने मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
क्या है मामला, घटना प्रयागराज के खीरी इलाक़े की है।
आरोप है कि जिस छात्र की हत्या की गई, उसका स्कूल में दूसरे समुदाय के छात्रों से विवाद हुआ था।
विवाद को स्कूल टीचर ने सुलझाने की कोशिश की थी लेकिन जब शाम को छुट्टी के बाद छात्र अपनी चचेरी बहन के साथ स्कूल से लौट रहा था, तब कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया।
आरोप है कि इन युवकों ने छात्र की चचेरी बहन से छेड़खानी की और विरोध करने पर छात्र की पिटाई की।
पुलिस ने छेड़खानी की घटना से इंकार किया है।
एडिशनल एसपी संतोष कुमार मीणा ने मीडिया को बताया, "परमानंद स्मारक इंटर कॉलेज में बच्चों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था, जिसको टीचर्स ने शांत करवाया, स्कूल से छूटने के बाद बच्चों में झगड़ा हुआ, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई।
मीणा बताते हैं, ''परिजनों की दी तहरीर में मुक़दमा पंजीकृत किया गया है। तीन लोगों के हिरासत में लिया गया है और जो धरना प्रदर्शन चल रहा था उसको समाप्त कराया गया है।

