महुए की 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी कानून की गिरफ्त में
भोपाल से देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट
दिनांक 22 सितंबर को थाना कोलार रोड को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कजलीखेडा शासकीय स्कूल के पीछे एक आदमी शराब बेचने के लिये खड़ा है मुखबिर कि सूचना पर कजलीखेडा शासकीय स्कूल के पीछे कोलार रोड पहुंचे जहां एक व्यक्ति देशी महुये की अवैध शराब की सफेद 4 प्लास्टिक के भरे पीपे को लेकर अवैध रूप से धन कमाने के उद्देय से बेचने की फिराक में खडा़ दिखा जिसे पुलिस ने स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकडा, पूछताछ करने पर आरोपी जिसकी उम्र 34 साल 164/19 काला पानी कजलीखेडा कोलार रोड निवासी भोपाल का होना बताया जिसके कब्जे से चार शराब से भरी हुई 15-15 लीटर के पीपे मिले जिसे चेक करने पर हाथ भट्टी की देशी महुए की बनी शराब होना पाई गई । मिली शराब कब्जे मे रखने का कागजात पूछने पर आरोपी ने नही होना बताया। आरोपी के कब्जे से चार पीपे में करीबन 60 लीटर हाथ भट्टी की महुए की शराब जिसकी कीमत लगभग 12000 रूपये थी जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अप.क्रमांक 800/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया । आरोपी का पूर्व मे भी अवैध शराब रखे पाये जाने का आपराधिक रिकार्ड है । आरोपी से पूछताछ जारी है ।

