मैनपुरी। विद्यालय मै हुआ मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

मैनपुरी। विद्यालय मै हुआ मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

*मैनपुरी*। स्वामी भजनानंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हरियाली तीज के मौके पर शनिवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में सोनी प्रथम, नाविक द्वितीय और केशवी तृतीय स्थान पर रही।

बाल वर्ग में काव्य पांडे प्रथम, मुस्कान द्वितीय और लवी, एंजिल तृतीय रहीं। इस मौके पर नर्सरी से तीसरी कक्षा तक के नन्हे-नन्हे बच्चों ने रंग बिरंगे कपड़े पहन कर आए तीज के लोकगीतों पर नृत्य किया गया और उन्हें झूला झुलाया गया। कक्षा चौथी से 10वीं तक की छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य जय प्रकाश सिंह , राजीव चौहान, सत्यवीर सिंह , रामगोपाल , राहुल कुमार यादव , संदीप सिंह हेमलता , पिंकी संगीता, दीक्षा , अंशिका, शिवानी, अंजली, व प्रतियोगिता की निर्णायक की भूमिका में वंदना मिश्रा , उषा भदौरिया अनीता पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

पत्रकार अभय प्रताप सिंह (मैनपुरी)