मुजफ़्फ़रनगर वीडियो मामले में पुलिस और पीड़ित बच्चे के पिता का आया बयान

Uttar Pradesh

मुजफ़्फ़रनगर वीडियो मामले में पुलिस और पीड़ित बच्चे के पिता का आया बयान

यूपी के मुजफ़्फ़रनगर जिले के एक स्कूल में मुस्लिम स्टूडेंट को क्लास के दूसरे बच्चों से पिटवाने का टीचर का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है। 

मुज़फ़्फ़रनगर के ज़िलाधिकारी अरविंद मलप्पा ने बीबीसी से बात करते हुए कहा है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है, अगर यह वीडियो सही पाया गया तो क़ानून के हिसाब से सख़्त कार्रवाई की जाएगी। 

वायरल वीडियो में मुस्लिम छात्र खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है और क्लास के अन्य छात्र उसके मुंह पर एक-एक करके तमाचा मार रहे हैं। 

इसमें शिक्षिका ये कहती हुई नजर आ रही है, “ये जो मोमडन बच्चे (मुस्लिम बच्चे) हैं, इनकी मां बाहर चली जाती है, जिससे इनकी पढ़ाई खराब हो जाती है। 

इसी बीच वो बच्चों से छात्र को जोर से मारने के लिए भी कहती नज़र आ रही हैं। 

पीड़ित मुस्लिम छात्र के पिता इरशाद कहते है, “बच्चों का मैडम ने आपस में विवाद कराया. हमने आपस में समझौता कर लिया है, मैडम ने हमारी फीस वापस कर दी है और अब हम अपने बच्चे को स्कूल में नहीं पढ़ाएंगे। 

पूरे मामले में सीओ खतौली डॉ. रवि शंकर कहते है, “वायरल वीडियो की जांच पड़ताल कराई गई है, महिला शिक्षिका द्वारा एक बच्चे को दूसरे बच्चे से स्कूल का काम ना करने पर पिटवाया जा रहा है, वीडियो में महिला शिक्षिका द्वारा कुछ आपत्तिजनक बातें भी बोली जा रही है। 

आगे की जांच की जा रही है।