भोपाल का सितारा दुबई में चमका, दुबई पुलिस द्वारा किया गया सम्मानित
भोपाल ।
समाज सेवाओं के लिए न तो किसी प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है और न ही किसी विधि की, समाज सेवा करने वाले व्यक्ति के मन में मानव सेवा का भाव भरा होना चाहिए और सेवा का भाव अपने आप आ जाता है । इसी में एक नाम जिन्होंने भोपाल ही नहीं बल्कि पूरे भारत देश का नाम रोशन किया है वह हैं भोपाल के तल्हा आरिफ समाज सेवा हेतु निरंतर निस्वार्थ रूप से कार्यरत रहने और शासन प्रशासन का सहयोग करने के लिए भोपाल के तल्हा आरिफ का दुबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा सम्मान किया गया।
तल्हा आरिफ का सम्मान दुबई पुलिस के वरिष्ठ कैप्टन उमर अलमरज़ूकी द्वारा उनके मजलिस में आमंत्रित कर किया गया जो कि भारत के लिए गौरवशाली क्षण है। ये प्रत्येक भोपाल वासी एवं भारतवासी के लिए गौरवान्वित होने का क्षण है। कैप्टन उमर ने तल्हा आरिफ द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए आश्वासन दिया गया की भविष्य में उनके सामाजिक कार्यो को निरंतर सहयोग मिलेगा ।

