देह व्यापार की सूचना पर पहुंची पुलिस, जब होटल के कमरे खुलवाए तो रह गए दंग; युवक-युवतियां मना रहे थे रंगरेलियां

शहर के खुशी होटल में बुधवार दाेपहर क्षेत्राधिकारी सदर ने छापा मारकर पांच युवतियों और होटल के मैनेजर समेत पांच युवकों को हिरासत में लिया। आरोप था कि युवक और युवतियों कमरे में रंगरेलियां मना रहीं थीं। पुलिस को कमरे से आपत्तिजनक सामान भी मिला है। पुलिस का कहना है कि युवतियां बालिग थीं। मर्जी से आईं थीं। उनको छोड़ दिया गया है। युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। देह व्यापार की मिली थी सूचना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि नदरई गेट स्थित खुशी होटल में देह व्यापार हो रहा है। यहां युवतियां और युवक होटल में रुके हुए हैं। इस पर बुधवार दोपहर क्षेत्राधिकारी सदर आंचल चौहान, कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जाते ही कमरों की तलाशी लेना शुरू कर दिया। होटल के दूसरी मंजिल पर कमरा नंबर 103, 106, 107 और 108 में कमरे अंदर से बंद थे। इनको खुलवाया गया तो अंदर चार युवक और पांच युवती आपत्तिजनक हालत में मिलीं। कमरों में बदबू आ रही थी। अंदर बीयर की केन बोतलों के अलावा आपत्तिजनक सामान भी मिला।

देह व्यापार की सूचना पर पहुंची पुलिस, जब होटल के कमरे खुलवाए तो रह गए दंग; युवक-युवतियां मना रहे थे रंगरेलियां