भाजपा प्रत्यासी सुनीति राठिया के सामने कांग्रेस प्रत्यासी विद्यावती सिदार कमजोर होते नजर आ रही है,वही अनुभव का मिल रहा लाभ
ब्रेकिंग न्यूज़
रायगढ़ – प्रदेश होने जा रहे चुनाव को लेकर मतदान की तारीख पास आ रही है प्रदेश के 90 सिंटो पर दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होंगी तो वहीं दूसरे चरण में 70 सीटों पर मतदान किया जायेगा, चुनाव को मद्देनजर रख भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य दलों ने अपने – अपने प्रत्यासी भी घोषित कर दिए हैं जहां अब प्रचार प्रसार में जोर दिया जा रहा है रायगढ़ जिला में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है इस जिले की एक सीट लैलूंगा विधानसभा है जहां भाजपा ने सुनीति सत्यानंद राठिया को प्रत्यासी बनाया है. तो वहीं कांग्रेस की ओर से विद्यावती सिदार पर भरोसा जताया है. चुनाव को लेकर दोनों ही नेत्री अपने – अपने कार्यकर्ताओ को लेकर गांव- गांव में प्रचार कर रही है एक तरफ भाजपा प्रत्यासी सुनीति सत्यानंद राठिया कांग्रेस सरकार की नाकामी और पूर्व में किए गए वायदे को पूरा न करने का आरोप कांग्रेस पर लगा रही है भाजपा प्रत्यासी क्षेत्र में दौरा के दौरान मुख्य रूप से पूर्व में कांग्रेस द्वारा किए गए शराब बंदी को पूरा नहीं करने को लेकर कांग्रेस पर आरोप लगा रही है इसके अलावा भाजपा कई अन्य मुद्दे को लेकर कांग्रेस के खिलाफ आवाज उठा रही हैं. वहीं कांग्रेस प्रत्यासी विद्यावती सिदार ओवर कॉन्फिडेंस में देखी जा रही है हाल ही में रायगढ़ में हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सभा में लैलूंगा विधानसभा की प्रत्यासी विद्यावती सिदार ने अपने कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ाने की बजाए उन्होंने स्वयं की प्रशंसा कर दी इससे भी कार्यकर्ताओ में नाराजगी देखी जा रही है. कहा जा रहा है उन्होंने अभी तक अपने विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ को एकजुट भी नही कर पाया है सामने चुनाव है और मतदान की तारीख भी करीब आती जा रही है. यह एक बड़ा कारण है कि कांग्रेस प्रत्यासी विद्यावती सिदार भाजपा के सामने कमजोर साबित ह

