*बिपरजॉय तूफान से तूफान से बाड़मेर में मूसलाधार बारिश: 4-5 हजार लोगों को किया सुरक्षित जगह शिफ्ट, शाम को कर सकता है एंट्री..!!*
*बाड़मेर..!!*
बाखासर से शुरू हुई बारिश, चौहटन, सेड़वा और बाड़मेर शहर सहित अधिकांश हिस्से में हुई है। बारिश के साथ तेज हवा नहीं है।
बिपरजॉय चक्रवात तूफान लेडफ्लो हो गया है। बाड़मेर में एंट्री से पहले चक्रवात का असर दिखने लगा है। बाखासर, सेड़वा और चौहटन सहित बाड़मेर शहर में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। हालांकि बारिश के साथ तेज हवा नहीं है। बॉर्डर इलाके में बीते करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई है। शहर में भी बीते एक घंटे से बारिश चल रही है। सेड़वा उपखंड के बाखासर इलाके के तीन गांवो से 92 परिवारों को शिफ्ट किया गया है। कलेक्टर अरुण पुरोहित का कहना है कि बिपरजॉय तूफान लैडफ्लो हो गया है। आने वाले तूफान को लेकर 36 घंटे महत्वपूर्ण है। वहीं, शाम तक तूफान बाड़मेर में प्रवेश होने की उम्मीद है। फिलहाल मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो चुका है।
बाखासर गांव के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
दरअसल, चौहटन, सेड़वा और बाखासर इलाके में तूफान की संभावना को देखते हुए आपदा राहत टीमों ने करीब 92 परिवारों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर दिया है। सेड़वा उपखंड के कच्छ रण से सटे तारीसरा गांव के 25 परिवारों को पास की स्कूल में भवन में शिफ्ट किया है। वहीं गीड़ा गांव में 15 परिवार और बावरवाला के बावतलाई से 2 परिवारों को शिफ्ट किया है। इसी तरह चौहटन गुमाने का तला गांव में 50 परिवारों को सुरक्षति जगह पर शिफ्ट किया है। लवणीय व दलदली मिट्टी वाले इस इलाके में अतिवृष्टि के दौरान बस्तियों के चारों तरपु जल भराव और बहाव इलाके की घिरी बस्तियों व ढाणियों के परिवारों को शिफ्टिंग कार्य किया जा रहा है।
बाखासर ग्राम पंचायत के भलगांव में मूसलाधार बारिश के बाद घरो से बहने लगा पानी।
दोपहर से बारिश शुरू, हालांकि तेज हवा नहीं
दोपहर 12 बजे के बाद कच्छ से लगते रण बाखासर से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। इसके बाद बारिश का दौर आगे बढ़ता जा रहा है। चौहटन, बाड़मेर शहर सहित अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश का दौर चल रहा है। वहीं गांवों व शहरों में पानी का भराव होना शुरू हो गया है।
गुड़ामालानी इलाके के नदी वाले इलाके में पुलिस ने लोगों को समझाया और अन्य जगह शिफ्ट होने की अपील की।
चक्रवात लेडफ्लो हो गया है।
जिला कलेक्टर अरुण पुरोहित का कहना है कि चक्रवात तूफान का लेडफ्लो हो चुका है। अब आगे बढ़ रहा है। देर शाम तक अपने बाड़मेर को टच करने की संभावना है। बाड़मेर के दक्षिण हिस्सा, सेड़वा, बाखासर से एंट्री होने की संभावना है। इसका असर गुरुवार से लगातार देखने को मिल रहा है। गुरुवार को सबसे ज्यादा बारिश धोरीमन्ना में 57 एमएम हुई है। हमारा पुलिस, बीएसफ, आर्मी और एयरफोर्स के साथ में लगातार कॉडिनेशन है। किसी प्रकार की कोई परिस्थिति बनती है तो हर लोग मुस्तैद है।
चौहटन इलाके में मूसलाधार बारिश के बाद घरों के आगे से बहता पानी।
जलभराव व निचले इलाके के लोगों का शिफ्टिंग का काम शुरू
अरुण पुरोहित ने कहा कि सभी उपखंड में जलभराव व नीचले इलाके में रहकर घरों व जगहों को चिन्हिंत कर लिया गया है। लोगों को समझाया जा रहा है। लगातार प्रयास किए जा रहे है लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए। रात के समय में कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो जाए। जोधपुर से हमें दो अधिकारी और मिले है। सीनियर आरएएस अधिकारी है। जिनको भी फिल्ड में भेज दिया है।
पशुओं की हानि नहीं हो इसके लिए विभाग को एक्टिव है
कलेक्टर अरुण पुरोहित ने कहा कि जिले में पशु भी चपेट में नहीं आए इसके लिए पशुपालन विभाग व जनप्रतिनिधियों के माध्यम से गाइडलाइन जारी कर दी गई है। फिलहाल चक्रवात के कारण अभी तक कुछ भी नुकसान होने की सूचना नहीं है।
जलभराव वाले इलाके बाखासर व सेड़वा के लोगों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट करते हुए।
जलभराव वाले इलाके बाखासर व सेड़वा के लोगों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट करते हुए।
4-5 हजार लोगों को शिफ्ट किया गया
कलेक्टर अरुण पुरोहित का कहना है कि चौहटन व सेड़वा उपखंड के कुछ गावों में 4-5 हजार लोगों को शिफ्ट करवा दिया गया है। वहीं इतनी संख्या और भी हो सकती है। देर शाम को इसकी गणना कर ली जाएगी। सुरक्षित स्थानों पर रखेगी। विशेषकर रात के समय में उनको स्कूलों में रखा गया है। हम उन लोगों को टारगेट कर रहे है जो खुले में रहते है। झुग्गी झोपड़ी, छप्पर बनाकर रह रहे है उन लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है।
आगामी 36 घंटे महत्वपूर्ण है
कलेक्टर ने अरुण पुरोहित ने कहा कि आगामी चक्रवात तूफान के लिए 36 घंटे महत्वपूर्ण है। शाम या रात में बाड़मेर में प्रवेश हो सकता है। लेकिन इसका असर पहले से दिखाई दे रहा है। गुरुवार से लगातार बारिश हो रही है।