बिहार :-भोजपुर जिला अंतर्गत खनगाव बालू घाट पर रास्ता के बाद विवाद में दो पक्षों में गोली चली

बिहार :-भोजपुर जिला अंतर्गत चांदी थाने के खनगांव बालू घाट पर शुक्रवार दोपहर रास्ते के बाद विवाद में दो गुटों में गोलियां चली। इसमें सिकरहटा थाना के सिकरौल गांव निवासी मनोज सिंह के बेटे हर्षित सिंह 25 वर्षीय की मौत हो गई। जबकि के तीन जख्मी में हो गए। हर्षित पैक्स अध्यक्ष मुन्ना सिंह का भतीजा था। और पूर्व में जेल भी जा चुका था। घायलों में खनगांव निवासी रामबाबू यादव का पुत्र सुनील यादव धनराज राय का पुत्र बिहार राज्य व उदवंत नगर थाना के बेलाउर निवासी स्वर्गीय हेमंत चौधरी के पुत्र प्रकाश चौधरी शामिल है। प्रकाश बेलाउर निवासी गैंग मास्टर रंजीत चौधरी का भतीजा है। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया की खनगांव बालू घाट पर रास्ता बनाने के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग हुई। इसमें हर्षित की मौत हो गई। अभियुक्त के गिरफ्तारी को लेकर सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई है।

बिहार :-भोजपुर जिला अंतर्गत खनगाव बालू घाट पर रास्ता के बाद विवाद में दो पक्षों में गोली चली
बिहार :-भोजपुर जिला अंतर्गत खनगाव बालू घाट पर रास्ता के बाद विवाद में दो पक्षों में गोली चली