बिहार :-अरवल प्रशासन द्वारा जनहित में जारी डेंगू चिकनगुनिया होने वाले मच्छरों से खतरनाक बीमारी

अरवल प्रशासन द्वारा जनहित में जारी: डेंगू एवं चिकनगुनिया बारिश के दिनो मे जमा होने वाले जलजमाव से उत्पन्न मच्छरों की एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है।इसकी एक सबसे भयानक स्थिति ये है कि इस बीमारी के वाहक मच्छर जमे हुए साफ पानी में भी उत्तपन्न होते हैं। पूरे बिहार में अभी डेंगू के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है, जो बहुत ही चिंताजनक है। अरवल जिले में भी दो मरीज एक वंशी प्रखंड से एवं दूसरा अरवल प्रखंड के बैदराबाद में मिले हैं। जिनका अरवल सदर अस्पताल में जांच एवं इलाज कर होम आइसोलेशन में रखा गया है और अभी भी उनका इलाज चल रहा है। यह बीमारी बहुत ही खतरनाक एवं जानलेवा है। इसलिए अरवल वासियों को इससे सतर्क एवं सावधान रहने की जरूरत है।ताकि और ज्यादा लोग इसके प्रकोप में आने से बच सकें। इससे बचाव के जो कुछ जरूरी निर्देश स्वास्थ विभाग द्वारा जारी किए गए हैं वे इस प्रकार हैं, दिन में भी सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें, मच्छर भगाने वाले तेल तेल एवं क्रीम का उपयोग करें, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े का कपड़े पहने, एवं आसपास जहां भी जल जमाव हो वहां कीटनाशी दवाओं या केमिकल का छिड़काव करें, घर को साफ सुथरा एवं हवादार बनाए रखें। वर्तमान में जिले के सदर अस्पताल एवं स्वास्थ केंद्रों पर 168 जांच किट, 02 फॉगिंग मशीन तथा 26 बेड मच्छरदानी सहित आरक्षित है।

बिहार :-अरवल प्रशासन द्वारा जनहित में जारी डेंगू चिकनगुनिया होने वाले मच्छरों से खतरनाक बीमारी
बिहार :-अरवल प्रशासन द्वारा जनहित में जारी डेंगू चिकनगुनिया होने वाले मच्छरों से खतरनाक बीमारी