बीस फ़ीट गहरे कुए में गिरी गाय,ग्रामीणों ने बाहर निकाला।
किशनी/मैनपुरी।तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत महिगवा के गांव नगला सती में सूखे कुएं में मंगलवार की देर शाम अचानक एक छुट्टा गाय गिर गयी।कुंआ की गहराई बीस फुट होने के चलते गाय को निकालना मुश्किल था। गाय को कुएं में गिरते गांव के अमित यादव देख लिया।उसने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीपू शाक्य को दे दी।जानकारी पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग एक घंटे में गाय को बाहर निकाल लिया।जानकारी पर एसडीएम आरएन वर्मा भी फायर बिग्रेड की टीम लेकर गांव पहुंच गए।ग्रामीणों ने एसडीएम से आवारा गौवंश को पकड़ने व खुले पड़े कुएं को बंद कराने की मांग की है।


