बिजली कटौती को लेकर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन

बिजली कटौती को लेकर किसानों ने नानपुर बिजली घर पर किया प्रदर्शन, अवर अभियंता को भेजा ज्ञापन, 2 दिन में बिजली कटौती बंद न होने पर चक्का जाम करने की चेतावनी, कुंदरकी निजी नलकूपों पर अघोषित बिजली कटौती को लेकर किसानों ने नानपुर बिजलीघर पर प्रदर्शन किया, इस दौरान अवर अभियंता किरन पाल सिंह को ज्ञापन भेजकर 2 दिन में कटौती बंद न होने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है ,वही अवर अभियंता ने किसानों को भरोसा दिलाया है, कि जल्दी बिजली आपूर्ति सुधार हो जाएगा, किसानों ने कहा कि भीषण गर्मी पड़ रही है ,जिसकी वजह से खेतों में किसानों की फसल में सिंचाई के अभाव में सूख जाएंगी, साथी ही समय से धान की रोपाई भी होनी है, लेकिन इससे पहले पौध तैयार की जा रही है,अगर किसानों के निजी नलकूपों की बिजली कटौती बंद नहीं हुई तो चक्का जाम किया जाएगा, हिंदुस्तान न्यूज़ नेटवर्क के लिए सुमित चौधरी की रिपोर्ट

बिजली कटौती को लेकर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन
बिजली घर पर धरना प्रदर्शन करते किसान