बजरंगदल के जिला संयोजक की तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज ब्राह्मण समाज के खिलाफ आरोपी ने की थी अभद्र टिप्पणी
टिप्पणी में ब्राम्हणों को वायरस कह कर सम्बोधित किया गया तथा उनको छुआछूत,ऊँचनीच,अंधविश्वास
किशनी/मैनपुरी।बंजरंगदल के जिला संयोजक आदित्य पाण्डेय पुत्र अरविन्द पाण्डेय निवासी कुसमरा ने पुलिस को दिये प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि आरोपी पंकज शाक्य पुत्र कुबेर सिंह शाक्य निवासी कुरसण्डा ने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप में ब्राम्हणों को टारगेट कर अभद्र टिप्पणी की। टिप्पणी में ब्राम्हणों को वायरस कह कर सम्बोधित किया गया तथा उनको छुआछूत,ऊँचनीच,अंधविश्वास तथा पाखण्ड का जन्मदाता बताया गया। उन्होंने इसे निहायत गलत तथा आपत्तिजनक बताते हुये कहा कि इससे उनके समाज की भावनायें आहत हुई हैं। आदित्य की शिकायत के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के अन्तर्गत मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

