प्रधानमंत्री श्री मोदी का खजुराहो विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत
प्रधानमंत्री श्री मोदी का खजुराहो विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत
--------
PMO India श्री Narendra Modi का शनिवार को दोपहर 1.45 बजे खजुराहो विमानतल पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। छतरपुर जिले के प्रभारी एवं एमएसएमई मंत्री श्री Omprakash Sakhlecha, मिनिस्टर इन वेटिंग खनिज मंत्री श्री Brijendra Pratap Singh ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की आगवानी की। छतरपुर जिले के विधायकगण सर्वश्री प्रदुम्न सिंह लोधी, राजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, पूर्व राज्य मंत्री श्रीमती ललिता यादव, नपाध्यक्ष छतरपुर श्रीमती ज्योति चौरसिया, पूर्व विधायक श्रीमती रेखा यादव सहित श्री मलखान सिंह, श्री अरविंद पटेरिया अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी स्वागत किया।
प्रशासन की ओर से मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, कलेक्टर श्री संदीप जी.आर., पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी नई दिल्ली से विशेष विमान से खजुराहो विमानतल पहुंचे। इसके उपरांत भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से सागर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हुए

।


पत्रकार आशुतोष कौसकिया बिजावर