नई दिल्ली : महुआ मोइत्रा की संसद की सदस्यता रद्द, लोकसभा में ध्वनिमत से पारित हुआ प्रस्ताव।

लोकसभा से निष्कासित किए जाने के बाद महुआ मोइत्रा ने कहा।

नई दिल्ली : महुआ मोइत्रा की संसद की सदस्यता रद्द, लोकसभा में ध्वनिमत से पारित हुआ प्रस्ताव।

नई दिल्ली : लोकसभा से निष्कासित किए जाने के बाद तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने कहा है कि एथिक्स कमेटी के पास उन्हें निष्कासित करने की सिफ़ारिश करने का कोई अधिकार नहीं है। 

उन्होंने कहा कि इस कंगारू कोर्ट में जो कुछ हुआ, वो बताता है कि अदानी को बचाने के लिए मोदी सरकार क्या कुछ कर सकती है, महुआ मोइत्रा ने कहा, "मैं 49 साल की हूं और मैं अगले 30 साल तक संसद के अंदर और बाहर आपके ख़िलाफ़ संघर्ष करूंगी। 

महुआ मोइत्रा को 'पैसे लेकर सवाल पूछने' के मामले में लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया, शुक्रवार को संसद की एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में पास हो गई, एथिक्स कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने का सुझाव दिया था, लोकसभा स्पीकर ने कहा कि कमेटी की सिफ़ारिश से सदन सहमत है। 

संसद से निष्कासन के बाद महुआ मोइत्रा ने कहा, “अगर इस मोदी सरकार ने सोचा है कि मेरी ज़बान बंद कर वे अदानी मुद्दे से पीछा छुड़ा लेंगे तो मैं आपको यह बता दूं कि इस कंगारू कोर्ट ने पूरे भारत को सिर्फ ये दिखाया है कि मानक प्रक्रिया में जितनी जल्दबाज़ी दिखाई गई, उससे यही पता चलता है कि अदानी आपके लिए कितन एक अकेली महिला सांसद को परेशान करने और चुप कराने के लिए आप कितनी दूर तक जाएंगे। 

चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए एक सवाल पर मोइत्रा ने कहा कि “स्वाभाविक है कि मैं चुनाव लड़ूंगी।