थाना जानी पुलिस द्वारा ट्रान्सफार्मर का सामान, क्वाईल, बिजली के तार चोरी करने वाले गैंग के 02 सदस्य गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बरामद ।*
मेरठ/जानी। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना जानी पुलिस द्वारा अफजलपुर पावटी जाने वाला रास्ता बागपत रोड पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग के दौरान बिजली के तार व ट्रान्सफार्मर का सामान आदि चोरी करने वाले गैंग के 02 अभियुक्त 1. कुनाल पुत्र उदयवीर सिंह उर्फ पप्पू निवासी ग्राम छज्जूपुर थाना परतापुर मेरठ उम्र करीब 22 वर्ष 2. अजय पुत्र हरिमोहन निवासी ग्राम परतापुर थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ उम्र करीब 24 वर्ष गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से 04 क्वाईल ट्रान्सफार्मर की, बिजली वायर लगभग 15 मीटर बरामद हुआ है । गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि उपरोक्त बरामद माल हमने व हमारे अन्य साथियो 1. विशाल पुत्र रतन पाल उर्फ बबली नि0 ग्राम छज्जूपुर परतापुर मेरठ 2. रोहित कश्यप पुत्र बिजेन्द्र कश्यप निवासी ग्राम भनैडा मोदी नगर गाजियाबाद 3. अंकित कश्यप पुत्र ओमी निवासी ग्राम डाबका थाना कंकरखेडा मेरठ के साथ मिलकर पावटी के जंगल से ट्रांसफार्मर काटकर चोरी किया था । गैंग के अन्य अभियुक्तगण को दिनांक 23.10.2023 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । अभियुक्तगण द्वारा जनपद मेरठ में हुई ट्रान्सफार्मर का सामान क्वाईल/तेल आदि एवं बिजली के तार की चोरी की कई घटनाओ को करना स्वीकार किया है । उक्त सम्बन्ध में थाना जानी पर मु0अ0सं0 314/23 धारा 411/414 भादवि पंजीकृत किया गया है । अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना जानी पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

