*ज्ञानवापी निर्णय के बाद सद्भावना बनाए रखने हेतु शांति समिति की बैठक संपन्न*

*ज्ञानवापी निर्णय के बाद सद्भावना बनाए रखने हेतु शांति समिति की बैठक संपन्न* कुठौंद ,जालौन। बनारस न्यायालय द्वारा ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में पूजा आरती का अधिकार दिए जाने के बाद सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक संपन्न हुई । कुठौंद थाना प्रभारी सबइंस्पेक्टर संजय यति अध्यक्षता व क्षेत्रीय प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक कुठौंद थाना परिसर में संपन्न हुई जिसमें ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर वाराणसी न्यायालय द्वारा हिंदू पक्षकार के पक्ष में निर्णय में विभाजित स्थल व्यास जी तहखाने में पूजा का अधिकार दिए जाने एवं न्यायालय के निर्णय के अनुपालन में अधिकारियों की उपस्थिति में पूजा आरती किए जाने से किसी भी संप्रदाय द्वारा अति उत्साह या क्षुब्द होकर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक एवं माहौल खराब किए जाने वाली टिप्पणी से बचने एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए विचार विनमय किए गए । एसएचओ कुठौंद ने कहा कि यहां उपस्थित सब समाज के जिम्मेदार लोग हैं समाज में समरसता बनाए रखने की प्रत्येक व्यक्ति की बराबर जिम्मेदारी है कोई व्यक्ति कभी भी सार्वजनिक अथवा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी से परहेज करें । वरिष्ठ पत्रकार रवि कांत द्विवेदी ने कहा कि यह देश व समाज हमारा है इसमें शांति बनाए रखना एवं इसको सुखी व सुरक्षित बनाए रखने का उत्तरदायित् हम सबका है शासन प्रशासन भी हम लोगों पर विश्वास करता है अतः हम लोग शासन प्रशासन के विश्वास के अनुरूप अपने कर्तव्य का सही पालन कर सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के पूर्ण प्रयास करें एवं अपने सदव्यवहार से लोगों के दिल में प्रेम के बीज अंकुरित करें ताकि हम एवं हमारे आने वाली पीढ़ी सुख शांति के माहौल में रहे । जिसमें थाना परिषद पर उपस्थित उप निरीक्षक शशांक बाजपेई, अशोक कुमार सिंह, फुल्लन कुमार आदि सभी पुलिसकर्मी तथा क्षेत्र के सर्व समाज के अनेक सभ्रांत लोग उपस्थित थे।

1 / 1

1.