साथ नहीं रह सकता... पत्नी ज्योति संग तलाक मामले पर कोर्ट में बोले पवन
भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह अपनी प्रोफेशनल
लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. पवन और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच काफी लंबे वक्त से दिक्कतें चल रही हैं और मामला कोर्ट और तलाक की दहलीज तक जा पहुंचा है.
इसी बीच न आरा सिविल कोर्ट में बुधवार को पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे तलाक मामले की सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान पवन सिंह ने अदालत के सामने काफी साफ शब्दों में कहा कि वो अब ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहते और उन्हें तलाक चाहिए. साथ ही उन्होंने वन टाइम सेटलमेंट के लिए अपनी सहमति भी जताई है.

