चौराहे पर शव रखकर ग्रामीणों ने किया हंगामा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस के खिलाफ गरजे
चौराहे पर शव रखकर ग्रामीणों ने किया हंगामा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस के खिलाफ गरजे
डिलारी चौराहे पर शव रखकर किया ग्रामीणों ने किया हंगामा प्रदर्शन। गांव सहस पुरी के युवक की चेन्नई में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।जिस पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए डिलरा चौराहे पर पार्थिव शरीर रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। अब से लगभग 2 माह पहले गांव निवासी 18 वर्षीय आशीष कुमार को गांव सहसपुरी निवासी दो युवक अपने साथ चेन्नई में ढाबे पर खाना बनाने के लिए बुलाकर ले गए 5 जून को किसी कारण आशीष की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना मृतक के साथी ने मृत अवस्था में फोटो व्हाट्सएप पर डाल कर दी । और कहा कि ट्रेन हादसे में आशीष की मृत्यु हो गई। आशीष की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। उधर मृतक की माता वीरवती ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि दो दिन पहले फोन पर बात हुई थी। साथ वालों ने ही हत्या की है। अब से 3 दिन पहले वीरवती ने थाना डिलारी को नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। जिस पर पुलिस ने घटनास्थल थाना क्षेत्र से बाहर का बता कर पीड़िता को टरका दिया। शनिवार को चेन्नई से मृतक का पार्थिव शरीर एंबुलेंस में रखकर स्वजन लाए। और कार्यवाही के लिए डिलरा चौराहे पर शव रखकर सैकड़ों की तादाद में लोगों ने हंगामा प्रदर्शन किया। और गिरफ्तारी की मांग करने लगे। ढाई घंटे तक धरना प्रदर्शन के चलते यातायात बाधित हो गया। चौराहे पर जाम लगने से चारों डिलारी ठाकुरद्वारा , डिलारी विवेकानंद । डिलारी मुरादाबाद , डिलारी सुरजन नगर मार्गो को अवरुद्ध कर दिया । चारों दिशाओं में वाहनों की लंबीकतारें लग गई। जिससे राहगीरों को परेशानी होने लगी। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी ठाकुर द्वारा राजेश कुमार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी मुरादाबाद कटघर अनूप सिंह यादव ने कथित प्रयास कर भारी भीड़ को घंटों तक समझाने के बाद। मृतक के परिजनों को कार्यवाही का आश्वासन देते हुए। जाम खुलवाया। पुलिस फोर्स चौराहे पर तैनात है । पुलिस क्षेत्राधिकारी कटघर मुरादाबाद अनूप सिंह यादव ने बताया की मृतक के परिवार की हर संभव मदद करेंगे। और मृतक की आत्मा की शांति के लिए 1 मिनट का मौन राख ईश्वर से प्रार्थना की।
हिंदुस्तान न्यूज़ नेटवर्क के लिए सुमित चौधरी की रिपोर्ट