चंडीगढ़ शिमला हाइवे पर सड़क धसी किसी के हताहत होने की नहीं खबर

चंडीगढ़ शिमला हाइवे पर सड़क धसी किसी के हताहत होने की नहीं खबर

परवाणू - शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग 05 मुकाम टीटीआर होटल परवाणू के समीप समय करीब 0245 बजे रात लैंडस्लाइड होने से करीब 40/50 मीटर सड़क का हिस्सा धंस कर टूट गया है तथा सड़क खत्म हो गई है और राष्ट्रीय उच्च मार्ग दोनों तरफ़ से पूर्णतया बन्द हो चुका है। यहां पर सड़क पैदल चलने के लिए भी नहीं बची है इस स्थान पर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 05 को ठीक करने में काफी दिन लग सकते हैं।