किशनी पुलिस ने कावड़ियों का लिया हालचाल
रविवार को थाने पर रुके कावड़ियों को इंस्पेक्टर क्राइम गीतम सिंह ने हालचाल लिया।
किशनी,मैनपुरी।सावन के पवित्र मास में नगर से रोजाना सैकड़ो कावड़िये गुजर रहे हैं।कावड़िये सुरक्षा की दृष्टि से थाना परिसर में भी आश्रय बना लेते हैं।रविवार को थाने पर रुके कावड़ियों को इंस्पेक्टर क्राइम गीतम सिंह ने हालचाल लिया।उन्होंने कावड़ियों को बताया कि किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर वह लोग पुलिस से सम्पर्क कर सकते हैं।पुलिस उनकी तत्काल सहायता करेगी और वह सुरक्षा के लिये पूरी तरह आश्वस्त रहें।कावड़ियों ने बताया कि वह लोग मध्य प्रदेश के भिंड के हैं और श्रृंगीरामपुर से कांवड़ में जल लेकर आये हैं।सोमवार सुबह वह लोग भिंड पहुंचेंगे और जल शिव प्रतिमा पर गंगाजल अर्पित करेंगे।

