कांग्रेस ने बढ़ाई मोदी के संसदीय क्षेत्र में सियासी गर्मी, पुलिस के छूटे कड़ाके की ठंड में पसीने
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र कार्यालय पहुंचे थे। कांग्रेस कार्यकर्ता वाराणसी रेप घटना को लेकर किया घंटो उग्र प्रदर्शन हालांकि प्रधानमन्त्री क्षेत्रीय कार्यालय पर पुलिस ने की थी मजबूत बैरिकेडिंग कड़ाके की ठंड में माहौल उस समय हो गया गर्म जब कांग्रेस कार्यकर्त्ता बैरिकेडिंग को तोड़ के अंदर प्रवेश करना चाहते थे। समझाते रहे पुलिस अधिकारी लेकीन कार्यकर्त्ता ने जमकर बवाल काटा तो कुछ हवा में यूथ कार्यकर्ताओं ने लहराया पोस्टर मोदी जी की गारंटी, गैंगरेप के तीन आरोपी , कांग्रेस पदाधिकारियों ने मौके पर ही कर दी सभा और सौंपा पुलिस अधिकारियों को PM के नाम पर ज्ञापन
आइए बताते है क्या है मामला संक्षेप में ?
आईआईटी बीएचयू में 1/2 नवंबर की रात हुए बीटेक की छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 60 दिन बाद तीन आरोपियों को पकड़ा है। इन तीनों का संबंध भाजपा के आईटी सेल से रहा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के साथ सभी विपक्ष के नेता हमलावर है। मंगलवार को कांग्रेस ने वाराणसी में इन आरोपियों के घर बुलडोजर चलानेके साथ फांसी की मांग के साथ प्रधानमंत्री संसदीय क्षेत्र जन संपर्क कार्यालय पर प्रदर्शन किया। खुद डीसीपी काशी जोन ने हाथ में डंडा और सिर पर हेलमेट लगाकर मोर्चा संभाल लिया और कार्यालय की तरफ बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग के पहले ही रोक लिया। यहां कांग्रेस कार्यकर्ता धरना देने लगे और उन्होंने जमकर नारे लगाए। इस दौरान योगी मोदी मुर्दाबाद के नारे भी लगे।

