एन डी आर एफ के टीम ने सहार प्रखंड परिसर में आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण

भोजपुर-सहार प्रखंड मुख्यालय के जनप्रतिनिधि भवन में आपदा संबंधित 9BN एनडीआरएफ पटना की टीम द्वारा एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का अध्यक्षता एवं संचालन सहार अंचला पदाधिकारी दयाशंकर झा ने किया। बता दे की एनडीआरएफ की 5 सदस्यीय टीम में सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार राय के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल अमित कुमार ,आरक्षक संजय यादव, अनिल कुमार ,बबलू कुमार की टीम ने विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान ब्लड कंट्रोल, सीपीआर, लिफ्टिंग मूविंग, स्ट्रक्चर, स्नेक व्हाइट सहित अन्य चीजों की जानकारी प्रशिक्षण द्वारा प्रशिक्षित किया गया। इसी बीच मानवाधिकार जागरूकता संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष विनकटेश शर्मा, मानवाधिकार जागरूकता संघ के प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र मिश्रा, अंचल नाजिर शिवजी राम, कर्मचारी विनोद कुमार, राहुल कुमार ,अरविंद कुमार सिंह, कुमार ओम प्रकाश , अर्जुन कुमार, रंजीत कुमार कार्यपालक सहायक अजय कुमार सहित अन्य लोगों उपस्थित थे ।

एन डी आर एफ के टीम ने सहार प्रखंड  परिसर में आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण
एन डी आर एफ के टीम ने सहार प्रखंड  परिसर में आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण