दूरभाष केंद्र में आधार कार्ड बनवाने के नाम पर की जा रही अवैध वसूली

जनपद में चल रहे आधार कार्ड सेंटरों में सुविधा शुल्क के नाम पर जमकर 4 गुना ज्यादा वसूला जा रहा है। जिसकी लगातार शिकायते भी हो रही है लेकिन कार्यवाही न करके कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर दी जाती है जिससे जनता का जमकर आर्थिक शोषण हो रहा है।

दूरभाष केंद्र में आधार कार्ड बनवाने के नाम पर की जा रही अवैध वसूली
यहा होती हैं आधार कार्ड बनवाने के नाम पर अवैध वसूली

राठ (हमीरपुर): जनपद में चल रहे आधार कार्ड सेंटरों में सुविधा शुल्क के नाम पर जमकर 4 गुना ज्यादा वसूला जा रहा है। जिसकी लगातार शिकायते भी हो रही है लेकिन कार्यवाही न करके कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर दी जाती है जिससे जनता का जमकर आर्थिक शोषण हो रहा है। ऐसा ही एक मामला राठ तहसील स्थित चंद कदमों दूर दूरभाष केंद्र में लोगो के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। जहां लोगो से मनमाने तरीके से अवैध वसूली करके लोगो का जमकर आर्थिक शोषण किया जा रहा है। जिसकी कई बार शिकायत भी लोगो ने की लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। जबकि 3 माह पूर्व शिकायत का संज्ञान लेकर राठ नायब तहसीलदार ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया था। लेकिन कार्यवाही के नाम पर लीपापोती कर दी थी। इसी प्रकार क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी मनोज कुमार ने दूरभाष केंद्र के एसडीओ को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि दूरभाष केंद्र के आधार सेंटर में बच्चों के नए आधार कार्ड बनवाने गए थे। जहां पुत्र अथरव व पुत्री श्रेया का आधार कार्ड बनवाया। बताया दोनों बच्चों के नए आधार कार्ड बनवाने के नाम पर उनसे 600 रुपये की मांग की गई। जब उन्होंने अवैध वसूली का विरोध किया तो सौ-सौ रुपये लेकर कार्ड बना दिए गए। और बताया कि प्रत्येक व्यक्ति से एक आधार कार्ड बनवाने के 300 रुपए लिए जाते है। इतना ही नही आधार कार्ड तब बनाया जाता है जब बीएसएनएल की सिम भी खरीदनी होती हैं। सिम न लेने पर लोगो के आधार कार्ड नही बनाए जाते और लोगो को आधार केंद्र से भगा दिया जाता है। जिससे लोगो को बेवजह परेशान किया जाता है और आधार कार्ड की फीस से 4 गुना की वसूली भी जमकर की जाती है। राठ दूरभाष केंद्र के उपमंडल अभियंता को शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं उपमंडल अभियंता शिवकुमार ने कहा कि लिखित शिकायती पत्र मिला है मामले की जांच पड़ताल कर कार्यवाही की जाएगी।