*एंटी करप्शन की टीम ने MDA की महिला कर्मचारी अनीता शर्मा को 5000 की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार*
मेरठ - भृष्टाचार में लिप्त एमडीए की महिला लिपिक अनीता शर्मा को आज शनिवार को एंटी करप्शन की टीम ने 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ऐसा नही है कि एंटी करप्शन की टीम को इसकी जानकारी नही थी लेकिन एक मौके की तलाश में थी । शिकायतकर्ता राहुल भड़ाना ने एंटी करप्शन की टीम को बताया था,कि उनकी नामंतरण की फाइल आगे बढ़ाने के लिए अनिता शर्मा ने 5 हजार की रिश्वत मांगी है। जिसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने शनिवार को महिला लिपिक अनीता शर्मा को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार कर लिया । वही पुलिस महिला लिपिक को गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाने ले गयी।

