आठ वर्षीय मासूम के साथ रिश्ते के नाना ने किया दुष्कर्म लहूलुहान स्थिति में पड़ी मिली मासूम अस्पताल में इलाज के लिए कराया भर्ती

जनपद मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का मामला निकल कर सामने आया है

आठ वर्षीय मासूम के साथ रिश्ते के नाना ने किया दुष्कर्म लहूलुहान स्थिति में पड़ी मिली मासूम अस्पताल में इलाज के लिए कराया भर्ती

जनपद मैनपुरी

रिपोर्ट रचित पाण्डेय

मोब 9458277577

8 वर्षीय मासूम के साथ रिश्ते के नाना ने किया दुष्कर्म, लहूलुहान स्थिति में पड़ी मिली मासूम, अस्पताल में इलाज के लिए कराया भर्ती


जनपद मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का मामला निकल कर सामने आया है। आरोप है कि पशु चराने गई मासूम के साथ पास के ही रिश्ते के लगने वाले नाना ने दुष्कर्म जैसी जघन्य घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। मासूम वदहवास हालत में पड़ी मिली जिसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करा मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

मामला कोतवाली क्षेत्र के गाँव से जुडा है। जिला अस्पताल अपनी बेटी को इलाज के लिए लेकर पहुंची पीड़िता कि माँ नें आरोप लगाते हुए बताया कल शाम चार बजे उसकी 8 वर्षीय मासूम बेटी पशु चराने के लिए खेतों की तरफ गई थी। पांच बजे उसके बेटे ने बताया आकार की उसकी बहन बेसुध हालत में पड़ी हुई है। जब उसने जाकर देखा तो मासूम वदहवास हालत में पड़ी थी उसके शरीर के ऊपर कोई कपड़ा भी नहीं था सारे कपड़े आरोपी नें उतार कर फेंक दिए थे।

मासूम के प्राइवेट पार्ट से निकल रहा था खून

वह उसको उठाकर अपने घर ले आई उसी दौरान उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था।उसकी मासूम बेयी के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता की मां ने बताया दुष्कर्म का आरोपी रिश्ते में उसका चाचा लगता है और मासूम का नाना जिसकी उम्र लगभग 15 वर्ष है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। उसके बाद हम अपनी मासूम को लेकर चौकी पहुंचे जहां शिकायत करने के बाद पुलिस ने मेडिकल और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू करदी।