तीन वर्ष पहले बनी पुलिया, पहली बारिश में हुई जमीनदोज
लखीमपुर खीरी :- विकास खण्ड बेहजम क्षेत्र के अन्तर्गत अल्हवापुर , भूलनपुर सम्पर्क मार्ग पर करीब तीन वर्ष पूर्व क्षेत्र पंचायत से बनी पुलिया मानसून की पहली बारिश में देखते ही देखते जमींदोज हो गई। आने जाने वाले राहगीरों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र पंचायत के कार्यों में कैसे भृष्टाचार समा चुका है, कि उक्त पुलिया का अभी तीन साल पहले ही निर्माण कार्य हुआ था और वह पुलिया ढहने की कगार पर है।
लोग बताते है कि यह मार्ग भूलनपुर , जगना , अल्हवापुर , बहादुरपुर , मूसेपुर होते हुए मुख्य मार्ग दतेली हाईवे से जुड़ा हुआ है। जिसके कारण इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों राहगीर अपने छोटे वाहनों और वहीं इस रास्ते पर बडे़ वाहन निकलते रहते है। बरसात के मौसम मे बनी पुलिया के ऊपर से तेज पानी के बहाव से मार्ग पूरी तरह से अवरोधक बन गया है । पुलिया की दीवार जमीन मे धंस गई है सैकडो राहगीर अपनी जान जोखिम मे डालकर निकलते है। वही बडे वाहनो का आना जाना बंद हो गया है। और लोगों को इस रास्ते पर निकलना जोखिम भरा है जिससे क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रशासन से इस पुलिया को अविलंब दुरस्त कराने के साथ साथ निर्माणदाई संस्था की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

