बिहार : बक्सर जिला पदाधिकारी सिमरी प्रखंड में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किये
बिहार : बक्सर जिला पदाधिकारी सिमरी प्रखंड में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किये
बिहार :- बक्सर जिला पदाधिकारी सिमरी प्रखंड मुख्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं मौजूद सभी विभाग के अधिकारियों के समक्ष पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की समस्या को बारी-बारी से अवगत हुए। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को पंचायत के विकास को धरातल पर ईमानदारी पूर्वक कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि सीमरी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में समस्यातमक आवेदनो को जांचो उपरांत निष्पादन करें। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न योजनाओं का लाभ को प्रमाण पत्र चेक एवं अन्य आवश्यक कागजात दिया गया। जन संवाद कार्यक्रम में कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूह, आईसीडीएस ,आंगनबाड़ी केंद्र ,से चलने वाली सभी प्रकार की योजना मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, एससी एसटी एक्ट किताब अनुसूचित जाति के लोगों को कल्याण विभाग द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि, भूमि,आधार सीडिंग, स्वास्थ्य से संबंधित योजना दाल जल शिक्षा जीविका राशन कार्ड जैसी योजनाओं की समीक्षा करते हुए गरीब परिवार के किसानों को लाभान्वित करने का निर्देश दिये। इसी बीच सिमरी पंचायत के प्राथमिक कन्या विद्यालय, प्लस टू त्रिभुवन बालिका उच्च विद्यालय के पास मुख्य सड़क पर बर्षो से हुए जल जमाव को लेकर ग्रामीण अशोक राय, दयाशंकर राय, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार पांडे के द्वारा जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के समक्ष लिखित आवेदन देकर शिकायत की गई।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त महेंद्र पाल,जिला पंचायती राज पदाधिकारी, भूमि सुधार,अपर समाहर्ता बक्सर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार पंकज डुमरांव, अनुमंडल पुलिस अधीक्षक अख्तर अंसारी, सिमरी प्रखंड प्रमुख प्रियंका पाठक, प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा, खाद आपूर्ति पदाधिकारी कुमारी प्रीति अरोड़ा, मनरेगा के प्रोग्राम पदाधिकारी नुरुल हुदा, प्रखंड संख्याकी पदाधिकारी शिव शंकर सिंह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुष्मिता कुमारी अंचल अधिकारी सिमरी के साथ-साथ अन्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।