अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ पुलिस ने आज अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इसके कब्जे से एक पिस्टल, एक चाकू, 9 जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है .इस कुख्यात बदमाश पर हत्या, हत्या के प्रयास ,लूट ,डकैती सहित 14 से ज्यादा संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं .बीते 7 सालों से फरार चल रहे इस बदमाश को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर भी इसने पिस्टल तान दी थी. इस को शरण देने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है.
एसपी अमित कुमार ने बताया कि चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ पुलिस के वांछित बड़ी सादड़ी निवासी नानालाल मोगिया पर पुलिस मुख्यालय द्वारा 1 लाख का इनाम घोषित किया गया था. नानालाल मोगिया पर 14 से ज्यादा संगीन आपराधिक मामले दर्ज है. मोगिया बीते 7 सालों से फरार चल रहा था. 2021 में इसको पकड़ने गई पुलिस टीम पर इसने और उसके साथियों ने फायरिंग कर दी थी और फरार हो गए थे. फायरिंग में दो पुलिसकर्मी जख्मी भी हुए थे .पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दबिश दी थी लेकिन यह हाथ में नहीं आया. एसपी अमित कुमार ने बताया कि यह कुख्यात बदमाश हर दूसरे दिन अपनी लोकेशन बदलता था. 2018 में इसने नलवई निवासी नानालाल मोगिया के परिवार पर हमला किया था. उसके बाद 29 अक्टूबर दो हजार अट्ठारह को मदनलाल मोगिया के परिवार पर हमला किया और उसकी हत्या कर दी .नानालाल क्रूर अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है इसने अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने वाले व्यक्ति की भी हत्या कर दी. पुलिस ने कई बार इसक ठिकानों पर दबिश दी लेकिन यह हाथ नहीं आ रहा था. इस पर पुलिस मुख्यालय द्वारा 1 लाख का इनाम घोषित किया गया था. उदयपुर रेंज के टॉप 10 अपराधियों में नानालाल शामिल था. छोटी सादड़ी थाना अधिकारी दीपक बंजारा को कांस्टेबल सुरेश कुमार द्वारा पुख्ता सूचना मिली की नानालाल मेघपुरा इलाके में छिपा हुआ है .जिस पर पुलिस टीम को साथ में लेकर दीपक बंजारा ने दबिश दी. यहां पर नानालाल मोगिया ने पुलिस टीम के ऊपर पिस्टल तान दी .पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी के साथ नालानाल को गिरफ्तार कर लिया .नानालाल के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस, एक चाकू और एक बाइक बरामद की है .फरारी के दौरान नानालाल को शरण देने के मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और एक को डिटेन किया है. एसपी अमित कुमार द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अपराध करने वाले व्यक्तियों को किसी तरह का सहयोग नहीं करें और ना ही उन्हें शरण दे. पुलिस कानून के तहत कार्यवाही करेगी और ऐसे में शरण देने वालों को 7 साल तक की सजा हो सकती है. एसपी अमित कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाईयों से अपराध जगत में हड़कंप मचा हुआ है .
बाइट।
एसपी अमित कुमार

