*Rewa:बिजली की समस्या को लेकर धरने पर बैठे पूर्व कांग्रेस विधायक*
*समर्थकों के साथ मऊगंज कार्यपालन यंत्री कार्यालय घेरा*
मऊगंज। बिजली की भयावह समस्या को लेकर मचे कोहराम से मऊगंज विधानसभा से पूर्व कांग्रेस के विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना कार्यपालन यंत्री कार्यालय में सोमवार को जिला यूथ,विधानसभा व नगर यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने विद्युत कंपनी के अफसरों समेत जिला प्रशासन एवं शिवराज सरकार को आड़े हाथों लेते हुए किसान और आमजन की समस्याओं की अनदेखी करने आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सरकार में हो रही जुल्म ज्यादती जनता त्रस्त है।


