Rajasthan/Chittorgarh: ACB चित्तौड़ की कार्यवाही, शराब डिपो का मैनेजर रिश्वत लेते गिरफ्तार
Chittorgarh News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चित्तौड़ की टीम ने रिश्वत के मामले में एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। शराब डिपो के मैनेजर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ आबकारी का अंग्रेजी शराब का डिपो चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर मूंगा का खेड़ा गांव में स्थित है। यहां पर एसीबी की टीम ने कार्यवाही की है। एसीबी की टीम ने डिपो के मैनेजर रविंद्र पारीक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इसे करीब 18 हजार 200 रुपए की रिश्वत लेने की बात सामने आई है। फिलहाल एसीबी की टीम मौके पर कार्रवाई कर रही है। यहां कार्यरत श्रमिकों से रिश्वत लेने की बात कही जा रही है। एसीबी चित्तौड़गढ़ की एडिशनल एसपी कैलाश सिंह सांदू के निर्देशन में यह कार्रवाई की जा रही है।

