Raigarh News : नाबालिग का दैहिक शोषण करने वाला युवक गिरफ्तार…..

ब्रेकिंग न्यूज़

Raigarh News : नाबालिग का दैहिक शोषण करने वाला युवक गिरफ्तार…..

The bharat news  किशोर राठिया का रिपोर्ट रायगढ़ जिले के थाना तमनार अंतर्गत 18अप्रैल को नाबालिग से दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुये तमनार पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।

तमनार पुलिस ने आरोपित को दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल…

17अप्रैल को बालिका की मां द्वारा थाना तमनार में उसकी बड़ी लड़की के साथ आरोपित युवक नूतन चौहान (27 साल) द्वारा पिछले 4 महीनों से शारीरिक शोषण को लेकर कार्यवाही के संबंध में लिखित आवेदन दिया गया । प्रार्थीया बताई कि नूतन चौहान का इसके घर आना जाना था । बच्चे भी नूतन के घर जाते थे । पिछले दिनों बड़ी लडकी बताई कि 20 दिसंबर के दोपहर नूतन चौहान के घर गई थी, जहां नूतन शादी कर अच्छे से रखूंगा कहकर शारीरिक संबंध बनाया और उसके बाद भी कई बार संबंध बनाया है । लड़की के घरवालों ने लोक लाज से बचने नूतन चौहान को लड़की से शादी करने को लेकर चर्चा किये । नूतन चौहान शादी से साफ इंकार कर दिया । नाबालिग का शारीरिक शोषण के संबंध में प्राप्त आवेदन पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा तत्काल आरोपित नूतन चौहान पर अप.क्र. 124/2024 धारा 376,376(2)(n) IPC 6 Pocso Act के तहत अपराध कायम कर महिला विवेचक से पीड़ित बालिका का कथन, मेडिकल कराकर एक टीम आरोपी गिरफ्तारी के लिए रवाना किये । आरोपी नूतन चौहान को अपराध कायम होने के पश्चात की हिरात में लेकर विधिवत मेडिकल कराकर गिरफ्तार किया गया जिसे आज दोपहर न्यायालय पेश कर जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया है ।

Raigarh News : एस.पी. दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई में टीआई आशीर्वाद राहटगांवकर, एएसआई खेमराज पटेल, हेड कांस्टेबल देव प्रसाद राठिया, उषारानी तिर्की, कांस्टेबल अनूप मिंज, उधव पटेल की विशेष भूमिका रही है