"मैं खुद को भगवान श्रीकृष्ण की 'गोपी' मानती हूं"

"मैं खुद को भगवान श्रीकृष्ण की 'गोपी' मानती हूं"

मथुरा से तीसरी बार बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) लड़ रहीं एक्ट्रेस से राजनेता बनीं हेमा मालिनी (Hema Malini) ने बुधवार को कहा कि वह खुद को भगवान कृष्ण की "गोपी" मानती हैं. मथुरा की सांसद ने संवाददाताओं से कहा, "मैं न तो नाम के लिए और न ही प्रसिद्धि के लिए राजनीति में शामिल हुई. मैं किसी भौतिक लाभ के लिए राजनीति में नहीं आई". खुद को कृष्ण की गोपी बताते हुए हेमा मालिनी ने कहा चूंकि भगवान कृष्ण बृजवासियों से प्रेम करते हैं इसलिए उन्हें लगा कि यदि वो उन सभी लोगों की सेवा में काम करेंगी तो वो उनपर भी अपनी कृपा करेंगे. 
उन्होंने कहा, "और मैं बृजवासियों की सेवा कर रही हूं." उन्होंने मथुरा से तीसरी बार बृजवासियों की सेवा करने का मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि बदहाल स्थिति में पड़े 'ब्रज 84 कोस परिक्रमा' का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी.