Himachal News: एनटीपीसी कोलडैम के जलाशय में फंसे 10 लोग, बचाव अभियान शुरु

Himachal News: एनटीपीसी कोलडैम के जलाशय में फंसे 10 लोग, बचाव अभियान शुरु

एनटीपीसी कोल डैम के जलाशय में दस लोगों के फंसे होने की सूचना है। स्थानीय लोगों ने कोल डैम प्रबंधन व मंडी जिला प्रशासन को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद प्रशासन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मौके पर एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार देर शाम कोल डैम जलाशय में फंसे हुए लोगों में फॉरेस्ट विभाग के पांच कर्मियों के साथ पांच स्थानीय लोगों के फंसे होने की सूचना है।

यह लोग किस वजह से और किस मकसद से कोल डैम के जलाशे में गए थे, इसकी जानकारी पता नहीं चल पाई है, लेकिन जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।