Breaking News- लखनऊ हरदोई रोड पर हुवा भीषण सड़क हादसा

Breaking News- लखनऊ हरदोई रोड पर हुवा भीषण सड़क हादसा

मलिहाबाद में निर्माणाधीन लखनऊ-हरदोई हाइवे पर आम्रपाली वाटर पार्क के पास

स्थित बरगदही पुलिया के पास तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो भाइयों को रौंद दिया 

जिससे मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा होते ही चालक टैंकर छोड़ कर मौके से फरार हो गया

मंगलवार दोपहर को दूध लेकर मलिहाबाद की तरफ से लखनऊ जा रहे टैंकर ने सामने से इलेक्ट्रिक बाइक से आ रहे 


सहिलामऊ गांव निवासी भाजपा नेता सुनील कश्यप के बड़े बेटे सचिन (19) और विपिन (16) को जोरदार टक्कर मार दी

 जिससे सचिन उछलकर दूर सड़क पर जा गिरा जबकि विपिन बाइक सहित टैंकर के नीचे आ गया। 

जिससे उस पर टैंकर का अगला पहिया चढ़ गया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। इंस्पेक्टर ने बताया सचिन आईआईटी का छात्र था।

 वह रहीमाबाद के एक कॉलेज से पढ़ाई कर था। कुछ वर्ष पूर्व पालेसर के पट्टे से उसका एक हाथ कट गया था 

जिसकी वजह से मझला भाई बीए का छात्र विपिन उसे स्कूल छोड़ने जा रहा था तभी यह हादसा हो गया है।

 टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है