Breaking news - लखनऊ रोड पर हुआ भीसन सड़क हादसा
*मलिहाबाद में निर्माणाधीन लखनऊ-हरदोई हाइवे पर आम्रपाली वाटर पार्क के पास*
स्थित बरगदही पुलिया के पास तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो भाइयों को रौंद दिया
*जिससे मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा होते ही चालक टैंकर छोड़ कर मौके से फरार हो गया*
मंगलवार दोपहर को दूध लेकर मलिहाबाद की तरफ से लखनऊ जा रहे टैंकर ने सामने से इलेक्ट्रिक बाइक से आ रहे
*सहिलामऊ गांव निवासी भाजपा नेता सुनील कश्यप के बड़े बेटे सचिन (19) और विपिन (16) को जोरदार टक्कर मार दी*
जिससे सचिन उछलकर दूर सड़क पर जा गिरा जबकि विपिन बाइक सहित टैंकर के नीचे आ गया।
*जिससे उस पर टैंकर का अगला पहिया चढ़ गया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। इंस्पेक्टर ने बताया सचिन आईआईटी का छात्र था।*
वह रहीमाबाद के एक कॉलेज से पढ़ाई कर था। कुछ वर्ष पूर्व पालेसर के पट्टे से उसका एक हाथ कट गया था
*जिसकी वजह से मझला भाई बीए का छात्र विपिन उसे स्कूल छोड़ने जा रहा था तभी यह हादसा हो गया है।*
टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

